देश

गुजरात: आणंद में एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 8 घायल

अहमदाबाद की ओर जा रही एक निजी लग्जरी बस का एक टायर फट गया था जिसकी वजह से बस सड़क के किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

Image

गुजरात में सड़क हादसा

Gujarat Road Accident: गुजरात में आणंद शहर के समीप अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौत हो गयी तथा छह से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। आणंद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे आणंद जिले के चिखोदरा गांव के समीप हुई। अहमदाबाद की ओर जा रही एक निजी लग्जरी बस का एक टायर फट गया था जिसकी वजह से बस सड़क के किनारे खड़ी हो गई।

उन्होंने बताया कि जब टायर बदला जा रहा था तब बस के यात्री नीचे उतर गए और उनमें से कुछ बस के सामने खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में बस चालक भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं हैं। अभी मृतकों की पहचान नहीं की गयी है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'