देश

जिस गुड्डू मुस्लिम पर अतीक अहमद को था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने उसके बेटे असद को मरवा दिया?

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 18, 2023, 10:45 PM IST

Atique Ahmed और Ashraf Ahmed की 15 अप्रैल की रात कैमरे के सामने हत्या कर दी गई. इस दोहरे हत्याकांड की पूरे देश में चर्चा हो रही है. अतीक अहमद जब मारा गया वह और उसके भाई पत्रकारों के एक सवालों का जवाब दे रहे थे और अशऱफ के आखरी शब्द थे-गुड्डू मुस्लिम। इसलिए अतीक के मारे जाने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा गुड्डू मुस्लिम की हो रही है।

Image

गुड्डू मुस्लिम ने ही अतीक के बेटे को मरवा दिया

गुड्डू मुस्लिम, यूपी को वो बमबाज जो अतीक अहमद का सबसे खास था। हर क्राइम में बराबर का हिस्सेदार, तुरुप का इक्का, जहां अतीक फंसता गुड्डू को याद करता और गुड्डू भी अतीक का भरोसेमंद हर समय साथ खड़ा रहता। उमेशपाल हत्याकांड में भी गुड्डू अतीक के बेटे असद के साथ था। बमबाजी कर रहा था, लेकिन अब चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है।

धाखेबाज निकला गुड्डू मुस्लिम!

चर्चा है कि गुड्डू ने अतीक अहमद को धोखा दे दिया था। गुड्डू मुस्लिम की वजह से ही अतीक के बेटे असद की जान गई। कहा जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम ने ही अतीक के बेटे असद की टीप पुलिस को दी थी। जिसके बाद यूपी एसटीएफ ने असद और उसके शूटर गुलाम को घेर लिया और बाद में हुए एनकाउंटर में दोनों मारे गए।

अशरफ की जुबां पर आखिरी शब्द

अतीक अहमद और अशरफ अहमद की 15 अप्रैल की रात कैमरे के सामने जब हत्या कर दी गई। तो इस हत्या से ठीक पहले अशरफ गुड्डू मुस्लिम की ही बात कर रहा था। इससे पहले की वो पूरी बात कह पाता गोली मार दी गई। इसलिए अतीक के मारे जाने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा गुड्डू मुस्लिम की हो रही है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या अतीक और अशरफ गुड्डू मुस्लिम के बारे में कुछ बताना चाहता था? यह राज तो अतीक के साथ ही हमेशा के लिए दफन हो गया, लेकिन चर्चा इस बात की तेज है कि गुड्डू मुस्लिम ने अतीक को अंतिम समय में धोखा दिया।

आखिर क्यों बदला गुड्डू

जरायम की दुनिया में चर्चा है कि अतीक अहमद चाहता था कि उमेशपाल हत्याकांड में शामिल उसके बेटे और शूटर पुलिस को समपर्ण कर दें। सूत्रों की मानें तो अशरफ ने एसटीएफ से कुछ ऐसा ही कहा था कि वो भतीजे समेत शूटर्स को सौंप देगा, इसकी भनक गुड्डू को लग गई और उसने खेल कर दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article