देश

गूड्डू बमबाज का Good Luck खत्म, शाइस्ता का Game On, देखिए ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 6, 2023, 11:43 PM IST

Shaista Parveen News: कहा जा रहा है कि शाइस्ता देश छोड़कर भाग चुकी है। ये भी कहा जा रहा है कि उसने दुबई में शरण ले ली है। दरअसल दुबई में भी अतीक का काफी कारोबार था।

उमेश पाल मर्डर (Umesh Pal Murder) के बाद से फरार चल रहा बमबाज Guddu Muslim अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस बीच जानकारी है कि माफिया Atique Ahmed की बीवी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की बीवी जैनब (Zainab) ने बमबाज गुड्डू मुस्लिम के खात्मे का प्लान बना लिया है।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार आरोपी अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, शूटब साबिर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है, पुलिस को शक है कि दोनों विदेश भाग सकते हैं। ऐसे में लुकआउट नोटिस जारी कर देश के सभी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्टों पर निगरानी बढ़ा दी गई थी।

उमेश पाल की हत्या के बाद से शाइस्ता परवीन फरार चल रही है

बता दें उमेश पाल की हत्या के बाद से शाइस्ता परवीन फरार चल रही है। पुलिस ने उसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। वहीं गुड्डू मुस्लिम भी फरार है। उसके ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उमेश पाल हत्याकांड में बम फेंकते हुए गुड्डू मुस्लिम का वीडियो सामने आया था।

शाइस्ता के खिलाफ तो लुक आउट नोटिस भी जारी

अतीक अहमद का संपर्क दुबई और सऊदी में काफी ज्यादा थे और इसलिए इस तरह की थ्योरी सामने आई है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, शाइस्ता के खिलाफ तो लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article