देश

तेलंगाना में सरकारी स्कूलों को मिलेगी मुफ्त बिजली, सीएम रेवंत रेड्डी का ऐलान

तेलंगाना में कांग्रेस की पहली बार सरकार बनने के बाद सीएम रेवंत रेड्डी ने कई फैसले लिए हैं। जिसमें महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा और किसानों का कर्ज माफी जैसे फैसला शामिल हैं। अब स्कूलों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है।

Image

तेलंगाना में सरकारी स्कूलों को मिलेगी मुफ्त बिजली

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना में सरकारी स्कूलों को फ्री में बिजली
  • सरकार भरेगी सरकारी स्कूलों के बिजली बिल
  • तेलंगाना सरकार ने अधिकारियों के दिए निर्देश

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार सरकारी स्कूलों के मुफ्त बिजली देने जा रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इसका ऐलान किया है। तेलंगाना सरकार के इस फैसले से हजारों सरकारी स्कूलों और वहां पढ़ने वाले बच्चों का फायदा होगा। साथ ही स्कूलों में इससे बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ने का अनुमान है।

केजरीवाल की तारीफ

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार बुनियादी सुविधाओं में सुधार के उपायों के तहत लगभग 30,000 सरकारी स्कूलों को मुफ्त बिजली प्रदान करेगी। हाल ही में पदोन्नत हुए शिक्षकों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन बार चुनाव जीता क्योंकि उन्होंने सरकारी स्कूलों में सुधार किया और गरीबों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की।

स्कूलों का बिजली बिल सरकार भरेगी

उन्होंने कहा कि जब स्कूलों के बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘जब किसानों को (मुफ्त बिजली) दी जाती है और गरीबों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाती है तो उन स्कूलों में मुफ्त बिजली क्यों नहीं दी जा सकती जहां तेलंगाना का भविष्य तैयार हो रहा। मैंने अधिकारियों को तेलंगाना के 30,000 स्कूलों को मुफ्त बिजली प्रदान करने का निर्देश दिया और इसका खर्च सरकार वहन करेगी।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article