देश

दिल्ली में केंद्रीय कर्मचारियों की ऑफिस टाइमिंग में सरकार ने किया बदलाव, प्रदूषण के चलते मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर लगातार सख्तियां बढ़ती जा रही हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों के लिए काम के समय में बदलाव किया है।

Image

केंद्रीय कर्मचारियों की ऑफिस टाइमिंग में सरकार ने किया बदलाव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए अपने कर्मचारियों के लिए अलग-अलग काम करने के समय की घोषणा की है। कर्मचारियों को गाड़ियों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए वाहनों को पूल करने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए भी कहा गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि इन उपायों को मंत्रालयों/विभागों/संगठनों द्वारा अपनी कार्यात्मक आवश्यकताओं के अनुसार अपनाया जा सकता है। इसमें यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इसका किसी भी तरह से दक्षता और उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। इस आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों को कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक और सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुले रह सकते हैं।

आज दिल्ली में दर्ज किया गया था 376 AQI

आदेश में कहा गया है कि कार्यालयों में दो टाइमिंग होगी। पहली टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक और दूसरी टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी। इसमें कहा गया है कि निजी वाहनों का उपयोग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए वाहनों को पूल करने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। एक सप्ताह तक गंभीर प्रदूषण स्तर रहने के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन यह अभी भी बहुत खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार (21 नवंबर) सुबह 9 बजे, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article