देश

सैलानियों के लिए गुड न्यूज, शिमला समेत हिमाचल के इन इलाकों में न्यू ईयर पर होगी बर्फबारी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 04:02 PM IST

Himachal Pradesh weather : हिमाचल प्रदेश में आगामी 2 दिन मौसम खराब रहेगा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। विभाग की ओर से लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा, शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में 2 दिनों तक बर्फबारी की आशंका जताई गई है वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

Image

अगले दो दिन हिमाचल के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Himachal Pradesh weather : हिमाचल प्रदेश में आगामी 2 दिन मौसम खराब रहेगा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। विभाग की ओर से लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा, शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में 2 दिनों तक बर्फबारी की आशंका जताई गई है वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है हालांकि 30 दिसंबर के बाद मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। वीरवार सुबह से आसमान बादल उमड़ आए है और कुछ ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्का हिमपात भी हुआ है। जिससे तापमान में कमी आई है ओर ठंड में भी इजाफा हुआ है।

ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की आशंका है। बारिश और बर्फबारी होने से प्रदेश में तापमान में और भी कमी आएगी जिसके चलते ठंड में भी इजाफा होगा। प्रदेश में 31 दिसंबर के बाद मौसम साफ रहेगा। उन्होंने कहा कि मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला में मौसम काफी सुहावना

वहीं शिमला घूमने आए पर्यटकों का कहना हैं कि वह नए साल पर शिमला घूमने आए हैं। मौसम को देखकर लग रहा हैं कि उनका शिमला आना सफल हो जाएगा। बर्फ की उम्मीद काफी बढ़ गई है। पर्यटकों का कहना है कि शिमला में मौसम काफी सुहावना हो गया हैं। ठण्ड ज्यादा हो गई हैं उन्हें उम्मीद है कि कल तक उन्हें बर्फ का दीदार हो सकेगा।

पिछले 2 महीने से मौसम बिल्कुल साफ

बता दें हिमाचल प्रदेश में पिछले 2 महीने से मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों में काफी समय से ना तो बारिश हुई और ना ही बर्फबारी हुई है सूखी ठंड से लोग परेशान हैं। किसान भी गेहूं की बिजाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं वही आज सुबह से ही आसमान में बादल उमड़ने से लोगों को सूखा खत्म होने की आस जगी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article