देश

Goa Club Fire: गोवा रेस्टोरेंट आग मामले में लूथरा भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका रोहिणी कोर्ट से खारिज

गोवा रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना के मामले में रेस्टोरेंट के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की अग्रिम जमानत याचिका रोहिणी कोर्ट ने खारिज कर दी है।

Luthra brothers bail reject

लूथरा भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका रोहिणी कोर्ट से खारिज (फाइल फोटो: canva)

गोवा में स्थित Birch by Romeo Lane रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना के मामले में रेस्टोरेंट के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की अग्रिम जमानत याचिका दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने खारिज कर दी। गोवा के इस रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना के मामले में रेस्टोरेंट के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की अग्रिम जमानत याचिका पर दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में सुनवाई हुई थी।

गोवा पुलिस के वकील ने कहा कि आरोपी भाइयों ने कहा कि मुझे ऑपरेशंस के बारे में ज़्यादा नहीं पता और मैं काम की वजह से यात्रा कर रहा था और यह यात्रा घटना होने से पहले की है। लेकिन गोवा पुलिस ने कोर्ट को लाइसेंस एग्रीमेंट दिखाते हुए बताया कि इनके पास इसे चलाने का लाइसेंस नहीं है।

गोवा पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तरफ से कहा गया है कि मेरा बिज़नेस से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन FSSAI लाइसेंस के लिए सौरभ लूथरा ने अप्लाई किया था पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड लाइसेंस के लिए भी सौरभ लूथरा ने अप्लाई किया था। GST लाइसेंस में पार्टनर्स की डिटेल्स में फिर से गौरव लूथरा, सौरभ लूथरा और अजय गुप्ता के नाम हैं। पंचायत लाइसेंस पहले ही एक्सपायर हो चुका है, उसे रिन्यू नहीं किया गया है।

'इनके बर्ताव से साबित हुआ कि वे जांच और गिरफ्तारी से बचना चाहते थे'

गोवा पुलिस के वकील ने कहा कि 'आरोपियों ने आग लगने की घटना के तुरंत बाद फ्लाइट बुक की।रात 1:15 बजे फ्लाइट बुक की गई। ऐसा जांच से बचने के लिए किया गया। थाईलैंड में उनका कोई बिजनेस का मसला नहीं था। जब पुलिस घर गई, तो मां और पत्नी ने कहा कि हमें नहीं पता कि वह कहां है। इनके बर्ताव से साबित हुआ कि वे जांच और गिरफ्तारी से बचना चाहते थे और उसके बाद NBW जारी किए गए।एक LOC जारी किया गया ।9 दिसंबर को एक ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।'

'मेडिकल आधार पर जो बातें कही जा रही हैं, वे झूठी हैं'

गोवा पुलिस का कहना है कि 'लूथरा भाइयों ने मासूमों को जाल में फंसाया है, जांच से पता चलता है कि क्लब मे आने-जाने का सिर्फ़ एक ही संकरा रास्ता था और उन्होंने ही वहां फायर शो आयोजित किया था। गोवा पुलिस का कहना है कि मेडिकल आधार पर जो बातें कही जा रही हैं, वे झूठी हैं।'

'लोग मर रहे थे, प्रॉपर्टी जल रही है और ये लोग फरार हो गए'

गोवा पुलिस के वकील ने कोर्ट को फ्लाइट की डिटेल्स दिखाते हुए कहा कि लोग मर रहे थे, प्रॉपर्टी जल रही है और ये लोग फरार हो गए।थाईलैड की फ्लाइट 7 दिसंबर को सुबह 5 बजे टेक ऑफ हुई । जब पता चला तो पुलिस घर पहुंच गई लेकिन इनकी मां और पत्नी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वे कहां हैं, लेकिन जब उनके नंबर पूछे गए तो बताया गया कि उनके पास नंबर नहीं हैं।

'लूथरा भाइयों ने मासूमों को जाल में फंसाया है'

गोवा पुलिस का कहना है कि लूथरा भाइयों ने मासूमों को जाल में फंसाया है,जांच से पता चलता है कि क्लब मे आने-जाने का सिर्फ़ एक ही संकरा रास्ता था और उन्होंने ही वहां फायर शो आयोजित किया था। गोवा पुलिस का कहना है कि मेडिकल आधार पर जो बातें कही जा रही हैं, वे झूठी हैं।गोवा पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनो फरार हुए हैं। इसलिए कोर्ट को ऐसे लोगों की मदद नहीं करनी चाहिए जिन्होंने कोर्ट के सामने झूठी कसम खाई है। उन्होंने जानबूझकर कोर्ट और अधिकारियों को गुमराह किया है।

कोर्ट में रखी गईं अहम दलीलें-

- कोर्ट ने कहा कि आरोपियों ने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है लेकिन इसके समर्थन मे कोई सबूत नहीं पेश किया।

- मेडिकल आधार पर जमानत की मांग की गई लेकिन कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिया गया।

- फैसले मे कोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ता ने दावा किया कि बिजनेस के सिलसिले मे वो 6 दिसंबर.को देश छोड चुके थे लेकिन रिकॉर्ड के मुताबिक 7 दिसंबर की रात 1 बजकर 17 मिनट पर टिकट बुक हुआ और सुबह 5.20 की फ्लाइट से थाईलैंड रवाना हुए।

- कोर्ट ने माना कि घटना बेहद गंभीर है जिसमे 25 लोगों को अपनी जान गंवानी पडी और आरोपियों के खिलाफ आरोप भी बेहद संगीन है।

- ये बात समझ से परे है कि आरोपियों ने गोवा की संबंधित अदालत में पेश क्यो नही हुए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

गौरव श्रीवास्तव
गौरव श्रीवास्तव author

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुना... और देखें

End of Article