देश

नाइट क्लब अग्निकांड मामले को लेकर गोवा सरकार पर बरसे केजरीवाल, बोले- CM सावंत को मांगनी चाहिए माफी

Goa Nightclub Fire: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को पिछले सप्ताह अरपोरा स्थित नाइट क्लब में लगी आग के लिए लोगों से कम से कम माफी तो मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं प्रमोद सावंत से पूछना चाहता हूं, मुझे एक भी ऐसी गतिविधि बताएं, जो (गोवा में) अधिकारियों को रिश्वत दिए बिना होती हो।

Image

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल (फोटो साभार: @AAPGoa)

Photo : Twitter

Goa Nightclub Fire: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को पिछले सप्ताह अरपोरा स्थित नाइट क्लब में लगी आग के लिए लोगों से कम से कम माफी तो मांगनी चाहिए। बता दें कि नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।

CM सावंत पर बरसे केजरीवाल

केजरीवाल ने दक्षिण गोवा में एक सार्वजनिक सभा में आरोप लगाया कि 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के पास आवश्यक अनुमति नहीं थी, फिर भी यह सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने के कारण संचालित हो रहा था। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं प्रमोद सावंत से पूछना चाहता हूं, मुझे एक भी ऐसी गतिविधि बताएं, जो (गोवा में) अधिकारियों को रिश्वत दिए बिना होती हो।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह शायद सबसे भ्रष्ट सरकार है, और मुख्यमंत्री कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि अरपोरा घटना के लिए गोवा के लोगों से माफी मांगें तथा सभी प्रतिष्ठानों में सुरक्षा सुनिश्चित करें।’’ केजरीवाल ने कहा कि पहले अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाने वाला यह तटीय राज्य अब ‘‘अपने भ्रष्टाचार और अरपोरा घटना के लिए चर्चा में है’’।

केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

केजरीवाल ने कहा कि जिस नाइट क्लब में 6 दिसंबर को यह त्रासदी घटी, वह कब्जा प्रमाणपत्र, व्यापार लाइसेंस, भवन संबंधी अनुमति और अन्य लाइसेंस के बिना संचालित हो रहा था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘बिना भवन संबंधी अनुमति के उन्हें बिजली और पानी का कनेक्शन मिल गया। स्थानीय पंचायत ने एक साल पहले इमारत को गिराने का आदेश दिया था, लेकिन फिर भी क्लब चलता रहा, क्योंकि वे अधिकारियों को हफ्ता देते थे।’’

केजरीवाल ने कहा कि कोई भी यह विश्वास नहीं कर सकता कि प्रमोद सावंत सरकार इन बातों से अनभिज्ञ थी। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि घटना के बाद मालिकों-गौरव और सौरभ लूथरा को देश छोड़कर भागने दिया गया। पंजाब में विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वहां की आम आदमी पार्टी सरकार 43,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कर रही है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं एक इंजीनियर हूं। मैं काम कर सकता हूं। मैं इन लोगों की तरह गंदी राजनीति नहीं कर सकता।’’

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!