देश

गाजियाबाद में मेट्रो का विस्तार, नया रूट फाइनल; नोएडा से वैशाली सीधे होगा कनेक्ट, जानिए कौन-कौन से होंगे स्टेशन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 12, 2023, 05:53 PM IST

Ghaziabad Noida Metro Route: नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से वैशाली तक के नए मेट्रो रूट पर कुछ चार स्टेशनों का प्रस्ताव इस रूट में है। पहला ज्ञानखंड, दूसरा नीतिखंड, तीसरा डीपीएस इंद्रापुरम, चौथा वैभव खंड है।

Image

नोएडा-गाजियाबाद होगा अब सीधे मेट्रो से कनेक्ट

Photo : PTI

Ghaziabad Noida Metro Route: गाजियाबाद में जल्द ही मेट्रो का विस्तार होने वाला है। यूपी के दो बड़े जिले नोएडा और गाजियाबाद अब सीधे मेट्रो से जुड़ जाएंगे। DMRC ने GDA को नया रूट प्लान करके भेज दिया है, जिसपर काम शुरू हो गया है। इस मेट्रो रूट के जरिए नोएडा का इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन सीधे वैशाली से कनेक्ट हो जाएगा।

कौन-कौन से होंगे स्टेशन

नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से वैशाली तक के नए मेट्रो रूट पर कुछ चार स्टेशनों का प्रस्ताव इस रूट में है। पहला ज्ञानखंड, दूसरा नीतिखंड, तीसरा डीपीएस इंद्रापुरम, चौथा वैभव खंड है। इस रूट के जरिए मेट्रो नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से शुरू होकर, CISF, DPS, रामलीला मैदान, नीतिखंड, ज्ञानखंड, रामप्रस्थ होते हुए वैशाली तक जाएगी।

कितना लंबा है ये मेट्रो रूट

गाजियाबाद-नोएडा के बीच यह सीधी मेट्रो लाइन 5.83 किलोमीटर लंबी होगी। DMRC ने इस मेट्रो लाइन का पूरा डिटेल जीडीए को शेयर कर दिया है, अब इस पर आगे की कार्रवाई करना जीडीए के अधिकार में है। रूट फाइनल होने के बाद जीडीए, डीएमआरसी को जमीन उपलब्ध करवाएगा, जिसके बाद डीएमआरसी इस रूट पर काम शुरू कर देगा।

रैपिड एक्स आने से बदला रूट

पहले गाजियाबाद के लिए दो मेट्रो रूट प्लान किए गए थे। पहला वैशाली से मोहननगर और नोएडा सेक्टर 62 से साहिबाबाद तक मेट्रो रूट का निर्माण होना था। लेकिन फिर गाजियाबाद में रैपिड एक्स का विकल्प आ गया, जिससे ये रूट कैंसिल हो गए। मोहननगर से साहिबाबाद वाले एरिया में रैपिड एक्स का विकल्प आ गया है। जिसके कारण पहले के दो प्रस्तावित रूट कैंसिल हुए और नए रूट प्लान पर काम शुरू हुआ।

आगे की प्रक्रिया

इस रूट का प्लान मिलने के बाद जीडीए आगे की कार्रवाई में जुट गया है। जैसे ही जमीन और बाकी की कार्रवाई पूरी होगी, DMRC को इस रूट पर डीपीआर बनाने के लिए कहा जाएगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article