देश

जम्मू-कश्मीर में चार आतंकी ढेर, भारी संख्या में हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 23, 2023, 08:09 PM IST

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में चार आतंकियों को मार गिराया गया। साथ ही AK9 रायफल, 14 मैगजीन, 218 कारतूस, 4 हैंड ग्रेनेड, 3 पिस्टल, 5 पिस्टल मैगजीन, करीब 55 किलो नशीला पदार्थ मिला है।

Image

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे चार आतंकियों को ढेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि एक ज्वाइंट ऑपरेशन में सेना और पुलिस ने कुपवाड़ा में माछल सेक्टर के काला जंगल में 4 आतंकवादियों को मार गिराया। जो पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) से हमारी सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। कमांडिंग ऑफिसर पुनित चौहान ने कहा कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 22-23 जून की रात माछल सेक्टर में ऑपरेशन काला जंगल चलाया गया। हमें मारे गए चारों आतंकियों के पास से AK9 रायफल, 14 मैगजीन, 228 कारतूस, 4 हैंड ग्रेनेड, 3 पिस्टल, 5 पिस्टल मैगजीन, करीब 55 किलो नशीला पदार्थ मिला है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।

उधर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को वित्त पोषित करने के लिए गुजरात के माध्यम से पाकिस्तान से हथियारों और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के लिए शुक्रवार को 13 पाक नागरिकों पर चार्जशीट दायर की। गुजरात के अहमदाबाद में एनआईए विशेष अदालत में आज चार्जशीट दायर की।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article