Rahul Gandhi New Residence : मोदी सरनेम को लेकर मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा होने के बाद उनकी संसद सदस्यता खत्म हो गई। उसके बाद उन्हें सरकार बंगला खाली करना पड़ा। अब खबर आ रही है कि वह दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित के घर में शिफ्ट हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी का नया पता दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आवास हो सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक B2 निजामुद्दीन ईस्ट स्थित पूर्व मख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास में राहुल गांधी शिफ्ट हो सकते हैं। इस जगह पर अभी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित रहते हैं, फिलहाल वो यहां से शिफ्ट होने की प्रक्रिया में लगे हैं। हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। राहुल गांधी की सिक्योरिटी के क्लीयरेंस के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
मानहानि के मामले में सूरत हाईकोर्ट से 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद संसद सदस्यता खत्म होने के चलते राहुल गांधी को अपना सरकारी आवास खाली करना पड़ा था।
(गौरव श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
