देश

Rajasthan Accident:श्रीगंगानगर में जानलेवा बना कोहरा, गंग नहर में गिरी कार 3 युवकों की दर्दनाक मौत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 8, 2023, 03:57 PM IST

rajasthan Gangnahar accident:राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शनिवार देर रात कोहरे के चलते एक कार गंगनहर में गिर गई जहां कार में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. गंगनहर से एक व्यक्ति के शव को देर रात निकाला गया
  2. दो व्यक्तियों के शव को संडे सुबह निकाला गया
  3. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया

राजस्थान से एक भयानक एक्सीडेंट की खबर सामने आई, गौर हो शीतलहर के प्रकोप से राज्य के अधिकांश जिले जूझ रहे हैं, जिसके चलते कोहरा भी पसरा हुआ है, ये हादसा भी कोहरे की मार के चलते सामने आया है, ये एक्सीडेंट श्रीगंगानगर जिले में शनिवार देर रात सामने आया है, बताते हैं कि

एक कार के गंगनहर में गिरने से कार में बैठे तीनों किसानों की मौत हो गई है।

जब तक कार को बाहर निकाला जाता तब तक तीनों की मौत चुकी थी, मृतकों में 28 साल का सुरजीत सिंह कुम्हार, 29 साल का संजय, 30 साल का रविंद्र बिश्नोई सवार थे, चीख-पुकार मचने पर पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने संजय को निकाला, फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, नहर से एक व्यक्ति के शव को देर रात निकाला गया और दो व्यक्तियों के शव को संडे सुबह निकाला गया। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article