देश

Dubai-Hyderabad Flight: सॉफ्टवेयर कर्मचारी ने फ्लाइट में एयर होस्टेस से की छेड़छाड़; लैडिंग होते ही गिरफ्तार

दुबई से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। विमान में एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी ने नशे की हालत में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की। हालांकि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Image

सांकेतिक तस्वीर।

दुबई से हैदराबाद आ रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां एक यात्री ने एयर होस्टेस के साथ न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि नशे की हालत में फ्लाइट स्टाफ को परेशान भी किया। आरजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी यात्री के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी केरल निवासी एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी है। आरजीआई हवाईअड्डा पुलिस थाने के निरीक्षक कंकैया समपथी ने इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केबिन क्रू ने अपनी शिकायत में बताया कि केरल निवासी यात्री ने शुक्रवार को उड़ान के दौरान एयरहोस्टेस को गलत तरीके से छुआ था, जब वह सेवाएं दे रही थी। इतना ही नहीं जब चालक दल ने इस बारे में आरोपी यात्री से बात की तब पाया गया कि वह शराब के नशे में था। हालात को देखते हुए चालक दल ने लैंडिंग से पहले ही यह जानकारी कप्तान और ग्राउंड स्टाफ को दे दी थी।

वहीं, लैंडिंग के बाद जब यात्री से पूछताछ की गई तब उसने दावा किया कि उसका पासपोर्ट सीट पर कहीं खो गया है। जब स्टाफ ने सीट की तलाशी ली, तो वहां उन्हें एक नोट मिला जिसमें केबिन स्टॉफ के लिए अश्लील टिप्पणियां लिखी गई थीं।

फिलहाल शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की मर्यादा भंग करने की नीयत से हमला), धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें