दरिया बना सहरसा, अचानक बढ़ा कोसी नदी का जलस्तर, वीडियो में देखें पानी-पानी हुए गांव

नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। जिससे सहरसा के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। लोगों के घरों में पानी घुसने से अनाज से लेकर अन्य सामान्य बर्बाद हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारी बारिश से उफान पर कोसी नदी
  • सहरसा में बाढ़ की चपेट में कई गांव
  • सुरक्षित स्थानों की तलाश में लोग

Bihar Flood: बिहार के सहरसा में कोसी नदी उफान पर है। जिसके चलते कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नेपाल में भारी बारिश होने के कारण कोसी नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे तटबंध के अंदर पानी फैल गया है। साथ ही नवहट्टा प्रखंड के दर्जनों गांव में बाढ़ आ गई है। यहां सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी भर गया है। जिससे घरों में रखा सामान बर्बाद हो गया है। बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

सड़कें डूबने से आवागमन प्रभावित

कोसी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। जिससे सहरसा में बाढ़ का पानी चारों ओर फैल चुका है। नवहट्टा प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के वीडियो में आप देख सकते हैं कि हर तरफ पानी भरने से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। सड़कें भी पानी में डूबी हुई हैं। जिससे आवागमन भी प्रभावित हो गया है।

End of Feed