देश

झारखंड के लातेहार में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 5 कांवड़ियों की मौत, तीन झुलसे

तीर्थयात्री देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे तभी उनका वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

5 कांवड़ियों की मौत

Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तड़के पांच कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कांवड़ियों का वाहन तेज वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आया जिससे यह हादसा हुआ। उसने बताया कि यह हादसा बालूमथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तम तम टोला में तड़के करीब तीन बजे हुआ। तीर्थयात्री देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे तभी उनका वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया।

बालूमथ के उप-मंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि तेज वोल्टेज वाला तार उनके वाहन पर गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से चार की पहचान रंगीली कुमारी (12), अंजलि कुमारी (15), दिलीप उरांव (29) और सबिता देवी (30) के रूप में की गई है।

गुरुग्राम में 17 साल के कांवड़िए की मौत के बाद राजमार्ग जाम किया

वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार को एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोपहिया वाहन सवार 17 वर्षीय कांवड़िये की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कांवड़ियों ने प्रदर्शन किया और दिल्ली-जयपुर राजमार्ग को अवरूद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के लिए मुआवजे की मांग की और बाद में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुआवजे का आश्वासन दिए जाने पर वे सड़क खोलने पर राजी हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही अपना वाहन छोड़कर भाग गया, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि खेड़की दौला थाने में चालक कुलदीप (27) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के करीब 2.50 बजे हुई, जब हेमंत मीणा नामक कांवड़िया अन्य कांवड़ियों के साथ राजस्थान के कोटपुतली जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेमंत मीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके गांव के दो अन्य कांवड़िये अभिषेक मीणा और योगेश कुमावत गंभीर रूप से घायल हो गए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द