देश

जिसने फेंका अतीक के वकील के घर के बाहर बम, उसकी पहली तस्वीर आई सामने; बमबाजी से पहले दे रहा धमकी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 18, 2023, 07:24 PM IST

अतीक के वकील के घर के बाहर मंगलवार को कई देशी बमों से हमला किया गया। पुलिस का कहना है कि यह अतीक के वकील को लेकर हमला नहीं किया गया था। यह दो युवकों के बीच के झगड़े का परिणाम है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

अतीक अहमद के वकील के घर के बाहर जिसने बम से हमला किया था, उसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है। टाइम्स नाउ नवभारत के पास बम हमलावर की एक्सक्लूसिव वीडियो है। इस वीडियो में हमलावर हाथ में एक बैग लिए नजर आ रहा है।

हमले से पहले धमकी

वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर एक घर के बाहर खड़ा है, और वहीं से वो घर की महिलाओं को धमका रहा है। इस दौरान हमलावर के एक हाथ में बैग है और दूसरे हाथ में कुछ और लिए हुए नजर आ रहा है। दूसरे हाथ में बम है या कोई और चीज, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

धमकी के बाद हमला

धमकी देने के बाद युवक वहां से चला जाता है। इसके कुछ समय बाद वो दूसरी गली में पहुंचता है, जहां बहसबाजी होती है और फिर एक के बाद एक बम के धमाके होने लगते हैं।

क्या है पूरा मामला

माफिया अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के कटरा इलाके में स्थित मकान के सामने कुछ अराजक तत्वों ने मंगलवार दोपहर बम फेंका। पुलिस ने बताया कि अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सहायक पुलिस आयुक्त (शिवकुटी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र में अंतर्गत कटरा की गोबर गली में कुछ युवकों ने आपसी रंजिश के चलते बम फेंका था जिसमें संयोगवश अतीक अहमद के वकील दयाशंकर मिश्रा के मकान के सामने विस्फोट हुआ।

किसने किया हमला

उन्होंने कहा, स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर्षित सोनकर नाम के युवक का रौनक, आकाश सिंह और छोटे के साथ पैसे को लेकर कुछ विवाद था और इस कारण सोनकर ने रौनक, आकाश और छोटे का पीछा करते हुए उनपर देसी बम फेंका। यादव ने बताया कि संयोगवश बम वकील दयाशंकर मिश्रा के मकान के सामने गिरा। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article