Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर जहां प्रदेश की जनता से किए गए वादे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरा करने जा रहे हैं वहीं यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मुख्यमंत्री धामी का क्या कुछ कहना है और कानून को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसको लेकर भी सीएम धामी ने भ्रम फैलाने वालों को दो टूक जवाब दिया है,और क्या कुछ कहना है सीएम धामी का, टाइम्स नाउ नवभारत ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर उनसे खास बातचीत की है।
UCC पर सीएम धामी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द लागू करेंगे। प्रदेश की जनता से जो वादा किया था। जनता ने जनता ने उस वादे पर आशीर्वाद दिया था। कुछ लोग कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। कानून में किसी के भी मौलिक अधिकारों को नहीं छेड़ा जाएगा।
यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर गठित की गई कमेटी के द्वारा ड्राफ्ट तैयार किया गया है,वहीं आम लोगों की क्या कुछ राय यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर है जिसमे कुछ भ्रम भी कानून को लेकर फैलाया जा रहा है,क्या है कुछ भ्रम फैलाया जा रहा है और कुछ लोगों ने बताया कि भ्रम ये भी फैलाया जा रहा है कि अब मुस्लिमों को भी सनातनी कपड़े पहनने होंगे तो कुछ ने कहा कि गोवा में तो ऐसा है नहीं तो यह क्यों होगा?
