देश

ETG Times Now Navbharat Survey: आज हुआ चुनाव तो किसे मिलेगी सत्ता, बीजेपी करेगी वापसी या विपक्षी गठबंधन मारेगा बाजी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2023, 09:41 PM IST

ETG Times Now Navbharat Survey: अगर अभी चुनाव हों, तो जीत किसके हाथों लगेगी ? इसी समीकरण को समझने के लिए देखिए Times Now Navbharat और ETG का चुनावी Survey...

ETG Times Now Navbharat Survey: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में अब कुछ ही महीने का वक्त बचा है। BJP जहां एक तरफ हैट्रिक लगाकर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी मोदी को हटाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा।

बीजेपी को पटखनी देने की तैयारी में विपक्ष

पटना के बाद अब बेंगलुरु में विपक्षी दलों (Opposition Unity) का महाजुटान होने जा रहा है। इसकी काट के लिए NDA भी अपने कुनबे के विस्तार में जुटा है। अब देखना ये है कि अगर अभी चुनाव हों, तो जीत किसके हाथों लगेगी ? इसी समीकरण को समझने के लिए Times Now Navbharat और ETG ने यह सर्वे किया है। जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

सर्वे का रिजल्ट

लोकसभा चुनाव पर 'नवभारत-ETG' का सर्वे के अनुसार अभी चुनाव हुए तो 285 से 325 सीटों के साथ बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है। वहीं कांग्रेस 150 सीटों के नीचे सिमट सकती है। पिछली बार के मुकाबले बीजेपी की सीटें घटने का अनुमान है।

राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश में BJP को 22 से 24 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 5 से 7 सीटें आ सकती हैं। राजस्थान में NDA को 20 से 22 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस के हिस्से में 3 से 5 सीटें आ सकती हैं। वहीं बंगाल में TMC को 20 से 22 सीटें मिल सकती हैं। यहां BJP को 18 से 20 सीट मिलने की उम्मीद है। बिहार में BJP को 22 से 24 लोकसभा सीटें मिलने की उम्मीद। वहीं महागठबंधन के खाते में 16 से 18 सीटें जा सकती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article