देश

J&K के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो-तीन आतंकियों की मौजूदगी का संदेह

Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के गंभीर मुगलां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया था।

Image

आतंकियों को घेरने के लिए इलाके में कड़ा घेरा

Photo : ANI

Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह कार्रवाई उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने मिलकर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, दोरिमाल और गंभीर मोगला इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। इसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया और हर संदिग्ध जगह की तलाशी शुरू की गई।

दोनों ओर से गोलीबारी शुरू

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों का आतंकियों से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया गया था। इस अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) भी शामिल थे। सेना ने बताया कि आतंकियों के संपर्क में आते ही जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई।

सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन शेरुवाली' दिया नाम

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया गया था। इस अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) भी शामिल थे। सेना ने बताया कि आतंकियों के संपर्क में आते ही जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई। सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन शेरुवाली’ नाम दिया है।

फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है ताकि आतंकियों को भागने का मौका न मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सुरक्षा कारणों से अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। इलाके के लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राजौरी का यह इलाका पहले भी आतंकवादी गतिविधियों को लेकर संवेदनशील माना जाता रहा है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए लगातार अभियान चला रही हैं, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित