IndiGo Delhi Dehradun Flight News:इंडिगो की एक फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई है, विमान में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली के एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग कराई गई बताया जा रहा है कि इस विमान ने दिल्ली से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। विमान की सफल लैंडिंग हुई है।
गौर हो कि विमानों में खराबी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इसी महीने इंडिगो की एक और फ्लाइट की उड़ान भरने के कुछ देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
इंडिगो ने कहा- 'इमरजेंसी लैंडिंग नहीं बल्कि प्राथमिकता लैंडिंग'
दिल्ली से देहरादून जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2134 तकनीकी खराबी के कारण अपने मूल स्थान पर लौट आई। पायलट ने प्रक्रिया के अनुसार एटीसी को सूचित किया और प्राथमिकता लैंडिंग का अनुरोध किया। विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतरा और आवश्यक रखरखाव के बाद परिचालन में वापस आ जाएगा। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।
DGCA जारी करेगा बयान!
बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अभी तक इसको लेकर बयान जारी नहीं किया है वहीं सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए पूरी जांच के बाद बयान जारी कर सकता है ऐसा कहा जा रहा है।
इसके अलावा 4 जून को भी डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट की गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी, इस विमान में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री, रामेश्वर तेली और बीजेपी के दो विधायक भी सवार थे।
