देश

Expressway: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बनेगा एलिवेटेड रोड, 18 मिनट में फरीदाबाद से पहुंचेंगे जेवर एयरपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 11:19 AM IST

Greenfield Expressway: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में जेवर के पास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। फरीदाबाद से यहां पहुंचने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर एलिवेडेट रोड बनाया जाएगा। ताकि कम समय में आसानी से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा।

Image

जेवर एयरपोर्ट तक जल्द पहुंचने के लिए ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड बनेगी

Greenfield Expressway: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में जेवर के पास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। यह 2024 के अंत तक कमर्शियल उड़ानों के लिए शुरू हो जाएगा। इस एयरपोर्ट से 65 फ्लाइट उड़ेंगी। 65 उड़ानों में से 25 घरेलू उड़ानें होंगी। इस एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है ताकि आसानी से और जल्द एयपोर्ट तक पहुंचा जा सके। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के सेक्टर-65 से जेवर एयरपोर्ट के बीच 8 किलोमीटर एलिवेटेड रोड बनाए जाने की योजना है। इसके लिए डिजाइन तैयार हो गया है। जल्द मंजूरी मिल जाएगी।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) की खास बातें

  • ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के एलिवेटिड हिस्सा सिंगल पिलर पर बनेगा। मंजूरी मिलनेके बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।
  • इस एक्सप्रेसवे पर छोटे-बड़े 121 पुल बनेंगे। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की लंबाई 31.425 किलोमीटर है।
  • इस एक्सप्रेसवे को 2414.67 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। सन 2024 तक इस एक्सप्रेसवे को बना लिया जाएगा।
  • ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर दो टोल प्लाजा बनाए जाएंगे। एक टोल प्लाजा फरीदाबाद की सीमा में होगा तो दूसरा यूपी की सीमा में
  • होगा।
  • 31.425 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे हरियाणा की सीमा में करीब 22 किलोमीटर लंबा होगा।
  • यूपी की सीमा में 9 किलोमीटर लंबा होगा।
  • इसका लिंक डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे से किया गया है। इससे वाहन चालक दिल्ली, नोएडा और दिल्ली-आगरा हाईवेऔर
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवेसेआ-जा सकेंगे।
  • ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर एनएचएआई 10 किलोमीटर लंबी सर्विस सड़क बनाएगा।
  • इस सर्विस सड़क के बनने से लोगों को नए बनने वाले सेक्टरों मेंआने-जाने मेंआसानी रहेगी।
  • इस सर्विस सड़क को मास्टर रोड से भी जोड़ा जाएगा।
  • एलिवेटिड हिस्से की वजह से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस सड़क बनाई जा रही है।
  • इस एक्सप्रेसवे के जरिए 18 मिनट के अंदर वाहन चालक जेवर एयरपोर्ट से लेकर सेक्टर-65 के बीच आवाजाही कर सकेंगे।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को फरीदाबाद जिले के बहबलपुर, फफूंदा, पन्हेंड़ा खुर्द, महमदपुर, साहूपुरा, सोतई, चंदावली, हीरापुर, छांयसा, मोहना, मोहियापुर, पलवल जिले के बेगमपुर, झुंपा गांव और यूपी के गौतमबुद्ध नगर में बल्लभ नगर, दयानतपुर, लेना बांगर, करोली बांगर, फैलदा बांगर में बनाया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन की FIR रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, CJI ने बताई वजह

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन की FIR रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, CJI ने बताई वजह