देश

BLO का दोगुना होगा मानदेय, अब मिलेंगे 12 हजार; सुपरवाइजर्स की 18000 रुपये हुई सैलरी; ERO और AERO की भी बल्ले-बल्ले

चुनाव आयोग ने बूथ लेवल मैनेजमेंट से जुड़े कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण वेतन वृद्धि की घोषणा की है। नए फैसले के अनुसार बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) का मानदेय अब 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह BLO सुपरवाइजर्स का वेतन 12,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया है।

Image

चुनाव आयोग ने BLO अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी की।(फोटो सोर्स: istock)

Photo : iStock

SIR: चुनाव आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) और सुपरवाइज़र्स को राहत देते हुए उनके मानदेय को बढ़ाने का फैसला किया है। आयोग की नई अधिसूचना के मुताबिक, बीएलओ का वार्षिक भुगतान अब 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं सुपरवाइजर्स का मानदेय 12,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया है।

किसकी कितनी बढ़ी सैलरी?

  • बीएलओ का वार्षिक मानदेय 12,000 रुपये
  • सूची संशोधन के लिए प्रोत्साहन राशि 2,000 रुपये
  • बीएलओ सुपरवाइज़र का मानदेय 18,000 रुपये
    AERO को 25,000 रुपये और ERO को 30,000 रुपये का मानदेय पहली बार तय
  • बिहार में SIR अभियान के लिए BLOs को 6,000 रुपये की विशेष राशि
आयोग ने बताया कि यह संशोधन 2015 के बाद पहली बार किया गया है। इसके पीछे उद्देश्य यही है कि मैदान में काम करने वाले इन कर्मचारियों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाए, ताकि वे चुनावी व्यवस्थाओं को और बेहतर तरीके से निभा सकें।
blo ero

चुनाव आयोग ने BLO अधिकारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की।(फोटो सोर्स: EC)

SIR क्या है?

SIIR एक इंटेंसिव वेरिफिकेशन सिस्टम है, जिसमें संदिग्ध रूप से दर्ज हुए मतदाताओं, दोहरी प्रविष्टियों, या फर्जी एड्रेस के मामलों की जमीनी जांच होती है। इसमें टीमें घर-घर जाकर यह सत्यापित करती हैं कि मतदाता वास्तव में उस पते पर रहता भी है या नहीं।

बीएलओ की क्या भूमिका है?

इस पूरी प्रक्रिया में BLO (Booth Level Officer) सबसे अहम किरदार है।बीएलओ ही वह व्यक्ति है जो मतदाता सूची को अपडेट करता है। घर-घर जाकर दस्तावेज़, पते और पहचान की शारीरिक पुष्टि करता हैSIIR जांच में संदिग्ध मतदाताओं को वेरिफाई या रिजेक्ट करने की रिपोर्ट तैयार करता है

यानी, SIIR के लागू होते ही बीएलओ पर काम का बोझ बढ़ना तय है। इसी संदर्भ में हाल में बीएलओ और उनके सुपरवाइज़र्स के मानदेय बढ़ाने का फैसला भी चर्चा में आया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article