देश

'एकनाथ शिंदे सीएम नहीं रहेंगे...' महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल के बीच संजय राउत का बड़ा दावा

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 3, 2023, 12:21 PM IST

Maharashtra Politics: संजय राउत ने कहा, हमें पहले से ही पता था कि ये प्रक्रिया चल रही है। इस बारे में मैंने पहले भी कहा था कि ऐसा हो सकता है। एकनाथ शिंदे पर जो अयोग्यता की तलवार लटक रही थी वो जल्द ही गिरने वाली है। उनके साथ गए 16 विधायक अयोग्य हो जाएंगे। बस कुछ ही दिनों में, महाराष्ट्र को एक और मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

Image

संजय राउत

Photo : ANI

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है। उन्होंने कहा, एकनाथ शिंदे को हटाया जा रहा है और उनकी जगह अजित पवार सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें, एक दिन पहले ही अजित पवार ने NCP से बगावत करके महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा, लगभग एक साल पहले शिवसेना में विभाजन का हिस्सा रहे 16 विधायक अयोग्य होने जा रहे हैं। आज मैं कैमरे के सामने कह रहा हूं, महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है। एकनाथ शिंदे को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा, आने वाले समय में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को तोड़ रही भाजपा

संजय राउत ने इस दौरान भाजपा पर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को तोड़ रही है लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। महाराष्ट्र में हम एकजुट होकर लड़ेंगे। यह चौंकाने वाली बात है कि पीएम मोदी ने कहा था कि एनसीपी के नेता भ्रष्टाचार में शामिल हैं और अब उन नेताओं ने राजभवन में शपथ ले ली। उन्होंने कहा, हमें पहले से ही पता था कि ये प्रक्रिया चल रही है। इस बारे में मैंने पहले भी कहा था कि ऐसा हो सकता है। एकनाथ शिंदे पर जो अयोग्यता की तलवार लटक रही थी वो जल्द ही गिरने वाली है। उनके साथ गए 16 विधायक अयोग्य हो जाएंगे। बस कुछ ही दिनों में, महाराष्ट्र को एक और मुख्यमंत्री मिल जाएगा। बता दें, एक दिन पहले अजित पवार ने विधायकों की बैठक बुलाई थी। इसके कुछ देर बार वह अपने विधायकों के साथ राजभवन पहुंच गए और उन्होंने शिंदे सरकार का समर्थन कर डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article