देश

लद्दाख में पहली बार ED ने की छापेमारी, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े धनशोधन का मामला

ईडी ने पहली बार लद्दाख में छापेमारी की है। एजेंसी ने ए.आर. मीर और अन्य के खिलाफ लद्दाख के लेह, जम्मू-कश्मीर के जम्मू और हरियाणा के सोनीपत में कम से कम छह परिसरों पर छापे मारे।

Image

लद्दाख में ED की छापेमारी

ED Raid in Ladakh: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहली बार छापेमारी करते हुए शुक्रवार को एक फर्जी क्रिप्टोकरेंसी संचालक से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने मामले में ए.आर. मीर और अन्य के खिलाफ लद्दाख के लेह, जम्मू-कश्मीर के जम्मू और हरियाणा के सोनीपत में कम से कम छह परिसरों पर छापे मारे।

आरोप है कि हजारों निवेशकों ने फर्जी मुद्रा में पैसे निवेश किए, लेकिन उन्हें इसके बदले में कोई आर्थिक लाभ या मुद्रा वापस नहीं मिली। धन शोधन का यह मामला लेह और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दर्ज कई प्राथमिकी से जुड़ा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article