देश

देश छोड़ने की फिराक में TMC नेता शाहजहां शेख, ED ने जारी किया लुकआउट नोटिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2024, 06:24 PM IST

Shahjahan Sheikh: ईडी अधिकारी ने बताया कि हमने टीएमसी नेता शेख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं।

Image

टीएमसी नेता के खिलाफ ईडी का लुकआउट नोटिस

Photo : BCCL

Shahjahan Sheikh: पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद टीएमसी नेता शाहजहां शेख देश छोड़ने की फिराक में है। अधिकारियों को आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह कभी भी देश से बाहर जा सकता है। ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शाहजहां शेख के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। बता दें, आरोप है कि ईडी अधिकारियों पर हमले का मास्टरमाइंड शाहजहां शेख ही था।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता शेख के आवास पर छापेमारी के दौरान भीड़ द्वारा ईडी के अधिकारियों पर हमला करने के एक दिन बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह नोटिस जारी किया। ऐसी आशंका है कि वह शुक्रवार की घटना के बाद देश से भाग सकते हैं। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में भीड़ के हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गये थे और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये थे।

सभी एयरपोर्ट की बढ़ाई गई निगरानी

ईडी अधिकारी ने बताया कि हमने टीएमसी नेता शेख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं। शाहजहां शेख को राज्य मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक का करीबी सहयोगी माना जाता है। मल्लिक को पिछले साल करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

भीड़ ने घेर कर किया था हमला

ईडी के अधिकारी शुक्रवार को राशन वितरण घोटाले की जांच के लिए शेख शाहजहां के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों ने दरवाजा खुलवाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों ने दरवाजा चाहा। इसी दौरान शेख शाहजहां के समर्थक वहां पहुंच गए और अधिकारियों और सुरक्षा बलों घेर लिया। इस दौरान उन पर हमला भी किया गया और कार को भी क्षतिग्रस्त किया गया। इस हमले में ईडी अधिकारियों को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि हमले के बाद ईडी अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article