देश

नगरपालिका भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, TMC नेता और पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार

TMC Leader Sujit Bose Arrested: पश्चिम बंगाल के नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी ने टीएमसी नेता और पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार किया है। उन पर नगर निगमों में पैसों के बदले नौकरी देने के आरोप हैं।

Image

नगर निगम नौकरी घोटाले में पूर्व मंत्री सुजीत बोस पर शिकंजा (फाइल फोटो)

TMC Leader Sujit Bose Arrested: पश्चिम बंगाल में नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस मामले में अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुजीत बोस (Sujit Bose ED Case) का नाम भी सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नगरपालिकाओं में हुई अनियमित भर्ती के मामले में उनसे लंबी पूछताछ की है। बाद में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। सुजीत बोस पश्चिम बंगाल सरकार में फायर सर्विसेज मंत्री रह चुके हैं। वे विधाननगर सीट से टीएमसी के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं।

कई लोगों से पैसे लेकर भर्ती कराने का काम-ED

ईडी का आरोप है कि दक्षिण दमदम नगरपालिका समेत कुछ नगरपालिकाओं में नियमों का पालन किए बिना नौकरियां दी गईं। जांच एजेंसी के मुताबिक, कई लोगों से पैसे लेकर भर्ती कराने का काम किया गया और इस प्रक्रिया में सैकड़ों पदों पर गड़बड़ी हुई। इस मामले की जांच के दौरान ईडी ने सुजीत बोस के घर, दफ्तर और उनके बेटे समुद्र बोस के रेस्तरां सहित कई जगहों पर छापेमारी की थी। जांच एजेंसी को वहां से कुछ नकद रकम और कई जरूरी दस्तावेज मिले। ईडी को शक है कि घोटाले से जुड़े लेन-देन में उनके करीबियों या उनसे जुड़ी कंपनियों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है।

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश बाद ईडी दफ्तर पहुंचे थे सुजीत बोस

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुजीत बोस 1 मई 2026 को ईडी दफ्तर पहुंचे थे। उनके साथ उनका बेटा और वकील भी मौजूद थे। अधिकारियों ने उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद बोस ने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार करना गलत नहीं है, लेकिन चोरी करना अपराध है। ईडी अधिकारियों का कहना है कि यह मामला पश्चिम बंगाल में सामने आए दूसरे भर्ती घोटालों से जुड़ा हुआ है।

इससे पहले स्कूल भर्ती घोटाले में भी कई नेता और अधिकारी गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि नगरपालिकाओं में भी पैसे लेकर नौकरी देने का खेल चला, जिससे कई योग्य उम्मीदवारों का हक छिन गया। फिलहाल ईडी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और लोगों से पूछताछ हो सकती है। यह मामला अब पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर देशभर में आस्था का सैलाब: ब्रजघाट, काशी और पुरी से लेकर यमुनानगर तक श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर देशभर में आस्था का सैलाब: ब्रजघाट, काशी और पुरी से लेकर यमुनानगर तक श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

नेपाल में आया 5.3 तीव्रता का तेज भूकंप; बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में आए झटके, फैली दहशत

नेपाल में आया 5.3 तीव्रता का तेज भूकंप; बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में आए झटके, फैली दहशत