देश

झारखंड मंत्री आलमगीर का निजी सचिव और करोड़पति नौकर गिरफ्तार, ED को छापेमारी में मिले थे 32 करोड़

Jharkhand News: झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके घरेलू सहायक को मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को ईडी ने घरेलू सहायक के घर पर छापेमारी की थी, इस दौरान करीब 32 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था।

Image

ईडी ने झारखंड मंत्री के PS व नौकर को किया गिरफ्तार

Photo : BCCL

Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 32 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद होने के मामले में झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके घरेलू सहायक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने रातभर संजीव लाल औन उनके घरेलू सहायक से पूछताछ की, इसके बाद दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है।

बता दें, झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में ईडी ने सोमवार को रांची में एक फ्लैट पर छापा मारा था, जो कथित रूप से संजीव लाल के घरेलू सहायक जहांगीर का है। केंद्रीय एजेंसियों ने फ्लैट से 32 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी।

ईडी को मिले थे कुल 35.23 करोड़ रुपये

ईडी की टीम ने झारखंड में 9 अलग-अलग लोकेशन पर छापेमारी की थी। अधिकारियों ने बताया जहांगीर के फ्लैट से 32 करोड़ रुपये की नकदी और कुछ अन्य परिसरों से तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। सूत्रों ने बताया कि कुल मिलाकर 35.23 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वहीं, झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री एवं कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने इस मामले में संलिप्तता से इनकार किया है।

इस मामले से जुड़ी थी छापेमारी

यह छापेमारी ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम के खिलाफ धनशोधन के मामले से जुड़ी है। वीरेंद्र राम को पिछले साल ईडी ने गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने पिछले साल जारी एक बयान में आरोप लगाया था, रांची में ग्रामीण कार्य विभाग में मुख्य अभियंता के रूप में तैनात वीरेंद्र कुमार राम ने ठेकेदारों को निविदा आवंटित करने के बदले में उनसे रिश्वत के नाम पर अवैध कमाई की थी। एजेंसी ने अधिकारी की 39 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article