देश

बीजेपी सरकार में ईज ऑफ डूइंग का मतलब हत्या,बलात्कार,लूट और भ्रष्टाचार,अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 11, 2023, 08:06 PM IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। बीजेपी सरकार में ‘ईज ऑफ डूइंग’ का मतलब हत्या, बलात्कार, लूट और भ्रष्टाचार है।

Image

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप (तस्वीर-ट्विटर)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को सरकार से हटाने का आह्वान करते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार में ‘ईज ऑफ डूइंग’ का मतलब हत्या, बलात्कार, लूट और भ्रष्टाचार है।

कौशल विकास के अंतर्गत क्या क्राइम की ट्रेनिंग दिलाई जाती है?

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में ‘ईज ऑफ डूइंग’ का मतलब हत्या,बलात्कार,लूट और भ्रष्टाचार है। उन्होंने सवाल उठाया, कि क्या निवेशक सम्मेलन में कट्टे-तमंचे की आपूर्ति और उत्पादन के करार पर हस्ताक्षर किए गए थे? कौशल विकास के अंतर्गत क्या अपराध का प्रशिक्षण दिलाया जाता है?

मुख्यमंत्री की नाक के नीचे वसूली,फिरौती की छूट

अखिलेश ने आरोप लगाया कि व्यापारियों को सुरक्षा एवं सुविधा देने के बजाय उनसे वसूली, फिरौती की छूट दी जाती है,बीजेपी राज में भ्रष्टाचार अब उजागर हो चला है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि मुख्यमंत्री की नाक के नीचे जो हो रहा है वह उन्हें क्यों नहीं दिखाई दे रहा है?

बीजपी सरकार जो कहती है, वह करती नहीं है

सपा मुख्यालय से रविवार को जारी एक बयान में यादव ने कहा कि बीजपी सरकार जो कहती है, वह करती नहीं है और जो करती है वह कहती नहीं है। मुख्यमंत्री जी बात तो ‘जीरो टॉलरेंस’ की करते हैं, लेकिन उनके संरक्षण में भ्रष्टाचार और अपराध को खुली छूट मिली हुई है।

10 गुना भ्रष्टाचार बढ़ा भ्रष्टाचार

यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में 10 गुना भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सवा छह साल के कार्यकाल में बीजेपी का असली काम यही है कि कागजों में सब चकाचक, विज्ञापनों में सब बेहतरीन और असलियत में बदहाल उत्तर प्रदेश है।

गंगा सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए फूंक दिये गए

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में बड़ी नदियां भ्रष्टाचार के कारण मैली हैं और छोटी नदियां संरक्षण के अभाव में सूख रही हैं। गंगा नदी की सफाई के नाम पर करोड़ों रूपए फूंक दिये गए। नाले पहले की तरह गंगा में गिर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

End of Article