देश

Earthquake Today in India 27 March: भारत में आज कहां भूकंप आया? लद्दाख में रात से सुबह तक लगे तीन भूकंप के झटके

Earthquake Today in India 27 March: भारत में आज कहां भूकंप आया? भारत में आज लद्दाख में सबसे ज्यादा भूकंप आया है। लद्दाख में रात से लेकर आज सुबह तक भूकंप के तीन झटके लग चुके हैं।

Image

27 मार्च को कहां भूकंप आया

Earthquake Today in India 27 March: भारत में शुक्रवार को लेद्दाख और असम में भूकंप आया है। लद्दाख में तो कुछ-कुछ समय के अंतराल के बाद तीन बार भूकंप आया है। वहीं असम में रात को तीन बजे भूकंप के झटके लगे हैं। असम में आए भूकंप की तीव्रता 2.8 है। वहीं लद्दाख में आज जो सबसे तेज झटका लगा था, उसकी तीव्रता 5.0 थी। लद्दाख में भूकंप के कारण नुकसान की अभी जानकारी नहीं है।

भारत में 27 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 27 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
लद्दाख3.204:51:52 AM130 KMलेह
असम2.003:19:28 AM15 KMगोलाघाट
लद्दाख4.303:00:35 AM110 KMलेह
लद्दाख5.002:33:03 AM140 KMलेह

दुनिया में 27 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 27 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
इंडोनेशिया5.74:21 AM53 KMहाइलैंड पापुआ
पाकिस्तान2:32 AM10.0 kmपाक अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान

लद्दाख और भूकंप

लद्दाख क्षेत्र हिमालय की उत्तर दिशा में स्थित है और यह पृथ्वी की सतह पर tectonic प्लेटों के टकराने वाले क्षेत्र में आता है। विशेषकर, यह इंडो-ऑस्ट्रलियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट के टकराने वाली ज़ोन के पास स्थित है। जब ये दो महाप्लेटें आपस में टकराती हैं, तो ज़मीन में दबाव और तनाव पैदा होता है। यह तनाव अचानक मुक्त होने पर भूकंप का रूप ले लेता है। इसके अलावा, लद्दाख में भूगर्भीय संरचना भी भूकंपीय गतिविधियों को बढ़ाती है। क्षेत्र में कई fault lines यानी दरारें हैं, जिनके पास लगातार चट्टानों पर दबाव बनता है। जब यह दबाव एक निश्चित सीमा पार करता है, तो चट्टानें टूटती हैं और भूकंप आता है। लद्दाख में हिमालय की ऊँचाई और चट्टानों की कठोरता भी भूकंप को और तीव्र बना देती है। यहाँ की जलवायु शुष्क है, लेकिन बर्फ और हिमनदों का दबाव भी समय-समय पर भूकंपीय तनाव को प्रभावित करता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article