Nepal Earthquake: नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल और भारत के कुछ उत्तरी राज्यों में शुक्रवार की शाम भूकंप के झटके लगे। नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि उत्तर भारत में भी हल्के झटके महसूस किए गए।
फिलहाल नुकसान की खबर नहीं
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप शाम 7.52 बजे (स्थानीय समयानुसार) 20 किलोमीटर की गहराई पर आया। किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
