देश

Earthquake In India: 24 घंटे के अंदर भारत में 2 जगह आया भूकंप, पहले मणिपुर में डोली धरती, फिर अंडमान सागर में लगा झटका

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 12, 2023, 06:57 AM IST

Earthquake In India: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NSC) ने कहा कि सोमवार रात मणिपुर के उखरुल जिले में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सोमवार रात 11.1 बजे आया और 20 किमी की गहराई पर आया।

Image

मणिपुर में भूकंप

Photo : ANI

Earthquake In India: भारत में लगातार कहीं न कहीं भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। कभी उत्तराखंड, कभी त्रिपुरा, कभी बंगाल की खाड़ी। अब 24 घंटे के अंदर दो जगहों पर भूकंप आया है। पहला भूकंप का झटका मणिपुर में लगा और दूसरा अंडमान सागर में। दोनों जगहों पर भूकंप आने के बाद से लोगों के अंदर दहशत का माहौल है।

मणिपुर में भूकंप (Manipur Earthquake)

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NSC) ने कहा कि सोमवार रात मणिपुर के उखरुल जिले में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सोमवार रात 11.1 बजे आया और 20 किमी की गहराई पर आया। लोग रात में खाना खाकर सोने की तैयारी में थे तभी भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है। उक्रुल में 21 जुलाई को 3.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।

अंडमान सागर में भूकंप (Earthquake In Andaman Sagar)

इस बीच मंगलवार को तड़के सुबह अंडमान सागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप मंगलवार सुबह 3.39 बजे आया और 93 किमी की गहराई पर आया।

लग रहे लगातार झटके

इससे पहले सोमवार तड़के बंगाल की खाड़ी में 4.4 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। भूकंप भारतीय मानक समय (IST) 01:29:06 बजे पृथ्वी की सतह से 70 किलोमीटर की गहराई पर आया। इस भूकंपीय घटना का केंद्र अक्षांश 9.75 डिग्री उत्तर और देशांतर 84.12 डिग्री पूर्व पर स्थित था। इससे पहले त्रिपुरा में भी शनिवार को भूकंप आया था, जिसे रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापा गया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article