देश

प्रधानमंत्री मोदी के आवास के ऊपर ड्रोन देखे जाने की खबर, मचा हड़कंप, एक्शन में सुरक्षा एजेंसियां

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2023, 09:12 AM IST

PM Modi House : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के ऊपर कथित रूप से ड्रोन देखे जाने की खबर है। ड्रोन देखे जाने की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और घटना की जांच शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि पीएम आवास के ऊपर सुबह करीब पांच बजे ड्रोन देखा गया।

PM Modi House : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के ऊपर कथित रूप से ड्रोन देखे जाने की खबर है। ड्रोन देखे जाने की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और घटना की जांच शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि पीएम आवास के ऊपर सुबह करीब पांच बजे ड्रोन देखा गया। पीएम की सुरक्षा देखने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने पीएम आवास के ऊपर ड्रोन दिखने की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी। बता दें कि पीएम का आवास नो फ्लाइंग जोन में आता है।

शुरुआती जांच में SPG को कुछ नहीं मिला

जानकारी के मुताबिक एसपीजी के लोगों ने सुबह पांच बजे के करीब पीएम आवास के ऊपर कुछ उड़ती हुई वस्तु देखा और इसके बाद दिल्ली पुलिस को कॉल किया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया और वे अलर्ट हो गईं। हालांकि, बताया जा रहा है कि एसपीजी की शुरुआती जांच में कुछ नहीं मिला। अब इस बारे में दिल्ली पुलिस के बयान का इंतजार है। पीएम का आवास लुटियंस दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित है और यह पूरा इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article