देश

Satya Nadella: सत्य नडेला ने ChatGPT को क्यों कहा-, 'मैं हैदराबादी हूं, बेवकूफ मत बनाओ'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 08:03 PM IST

Satya Nadella News: सत्या नडेला बेंगलुरु में 'फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी समिट' में बोल रहे थे और उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से चैटजीपीटी के साथ हुई अपनी हल्की-फुल्की बातचीत के अंश साझा किए, जिसके बाद उन्होंने भारत में हो रहे अत्याधुनिक एआई और क्लाउड इनोवेशन के बारे में अपनी प्रस्तुति दी।

Image

सत्या नडेला बेंगलुरु में 'फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी समिट' में बोल रहे थे

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS

  • 'चैटजीपीटी ' को सत्य नडेला ने मजाकिया अंदाज में डांटा
  • कहा वह हैदराबादी हैं और हैदराबादी बिरयानी के मामले में कोई उन्हें बेवकूफ नहीं बना सकता
  • नडेला के मुताबिक सॉफ्टवेयर ने उनसे कहा, 'मैं माफी मांगता हूं!'

बेंगलुरु: बिरयानी को 'टिफिन' कहने पर एआई के क्षेत्र में नई क्रांति बनकर उभरी 'चैटजीपीटी ' को सत्य नडेला ने मजाकिया अंदाज में डांटा और कहा कि वह हैदराबादी हैं और हैदराबादी बिरयानी के मामले में कोई उन्हें बेवकूफ नहीं बना सकता । इस पर साफ्टवेयर को नडेला से माफी मांगनी पड़ी ।

चैटजीपीटी एक लोकप्रिय कत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)-सक्षम सॉफ्टवेयर और चैट-रोबोट है, जिसके पास आपके लगभग हर सवाल का जवाब होता है।

नडेला ने चैटजीपीटी को भविष्य में सबसे लोकप्रिय दक्षिण भारतीय टिफिन आइटम बताने के लिए कहा और उसने उम्मीद के मुताबिक - इडली, डोसा और वड़ा का जिक्र किया। इन विकल्पों के साथ चैटजीपीटी ने बिरयानी का भी उल्लेख किया जो कि शायद नडेला को पसंद नहीं आया।

नडेला के मुताबिक सॉफ्टवेयर ने उनसे कहा, 'मैं माफी मांगता हूं!'

उन्होंने चैटजीपीटी को बताया कि हैदराबादी होने के नाते सॉफ्टवेयर बिरयानी को दक्षिण भारतीय 'टिफिन' कहकर उनकी (नडेला की) समझदारी पर सवाल नहीं खड़ा कर सकता।और इस पर नडेला के मुताबिक सॉफ्टवेयर ने उनसे कहा, 'मैं माफी मांगता हूं!'

इसके बाद संवाद जारी रखते हुए नडेला ने चैटजीपीटी से यह बताने को कहा कि इडली और डोसे के बीच एक नाटक पेश कर यह बताने को कहा कि इनमें क्या ज्यादा बेहतर है। इसके बाद नडेला ने इडली और डोसे के बीच के संवादों को सॉफ्टवेयर से शेक्सपीयर के नाटक का हिस्सा बनाने के लिये कहा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज