देश

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में कितने घायल? रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन गोंडा-मनकापुर सेक्शन में पटरी से उतर गई। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Image

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसा हेल्पलाइन नंबर

KEY HIGHLIGHTS
  • मोतीगंज-झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच हादसा
  • चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसे की शिकार
  • दो यात्री की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी पर उतर गए हैं। इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। साथ ही 2 यात्री की मौत की पुष्टि हुई है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है।

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसा हेल्पलाइन नंबर

  • कमर्शियल कंट्रोल : 9957555984
  • फुर्केटिंग (FKG): 9957555966
  • मरियानी (MXN): 6001882410
  • सिमलगुरी (SLGR): 8789543798
  • तिनसुकिया (NTSK): 9957555959
  • डिब्रूगढ़ (DBRG): 9957555960
  • एलजेएन-8957409292
  • जीडी- 8957400965

कहां हादसे की शिकार हुई डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात 11.35 बजे चंडीगढ़ स्टेशन से रवाना हुई यह ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ जा रही थी। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मोतीगंज-झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच यह हादसा हुआ। रेलवे विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
helpline number

रेलवे ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

क्या बोले रेलवे के अधिकारी

हादसे को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे CPRO पंकज सिंह ने बताया- "...रेलवे की मेडिकल वैन ARME साइट पर पहुंच गई है। राहत और बचाव का कार्य हमने शुरू कर दिया है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह 14:37 बजे की घटना है। जहां तक हमें जानकारी है 4 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, डॉक्टर, बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है। कुछ ट्रेनों का डायवर्जन किया जा रहा है, इसकी सूचना कुछ देर में दी जाएगी।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article