देश

IndiGo संकट के बीच DGCA की पायलट संघों से अपील-सहयोग करें, यात्रियों को असुविधा से बचाएं

एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA इंडिया), एवं पायलट डीजीसीए ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि इंडिगो के विमान सेवा में आई दिक्कत की वजह से देश भर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। डीजीसीए ने आगे कहा कि चूंकि आने वाले दिनों में मौसम खराब रह सकता है।

Image

देश भर में इंडिगो की सेवा प्रभावित। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Indigo Crisis: देश भर में विमानन कंपनी इंडिगो की सेवाएं बाधित होने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत के पायलट संघ से विमान परिचालन सेवा में सहयोग एवं यात्रियों को असुविधा से बचाने की अपील की है। एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA इंडिया), एवं पायलट डीजीसीए ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि इंडिगो के विमान सेवा में आई दिक्कत की वजह से देश भर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। डीजीसीए ने आगे कहा कि चूंकि आने वाले दिनों में मौसम खराब रह सकता है और त्योहारी सीजन की वजह से यात्रियों का दबाव भी बढ़ेगा। इसलिए हमें बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

विमानन क्षेत्र पर इस समय काफी दबाव -किदवई

डीजीसीए के महानिदेशक फैज अहमद किदवई ने अपनी अपील में कहा कि परिचालन संबंधी बाधाओं के कारण इंडिगो की वर्तमान उड़ान बाधाओं, अप्रत्याशित मौसम और बढ़ती मांग के कारण विमानन क्षेत्र इस समय काफी दबाव का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन व्यवधानों के कारण देरी हुई है, यात्रियों को असुविधा हुई है और विमानों के संचालन पर दबाव बढ़ा है। किदवई ने कहा, ‘अब कोहरे के मौसम, छुट्टियों और शादियों के मौसम को देखते हुए यह जरूरी है कि उद्योग और भी बड़ी परिचालन चुनौतियों के लिए तैयार रहे। यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है। मौसम संबंधी प्रभाव उड़ान सेवाओं के समय-निर्धारण एवं उनकी सुरक्षा को अधिक जटिल बना सकते हैं।’

letter

letter

पायलट और विमानन कंपनियों के बीच मजबूत हो समन्वय

उन्होंने स्थिति को सक्रियतापूर्वक एवं सुरक्षित रूप से प्रबंधित करने के लिए पायलट और विमानन कंपनियों के बीच समन्वय को मजबूत करने की जरूरत पर भी बल दिया। उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) मानदंडों में ढील को लेकर कुछ हलकों में व्याप्त चिंताओं के बीच डीजीसीए ने कहा कि वह ‘एफडीटीएल के नागर विमानन प्रावधानों को पूरी तरह लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

संशोधित एफडीटीएल नियमों का दूसरा चरण एक नवंबर से लागू हुआ है। इसके लिए समय से तैयारी नहीं कर पाने की वजह से इंडिगो में चालक दल की बड़े पैमाने पर कमी सामने आई है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article