देश

शिवाजी पार्क से उद्धव-राज पर बरसे फडणवीस, बोले- इस बार अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे दोनों भाई

फडणवीस ने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र का अभिन्न अंग है और कोई भी इसे अलग करने की हिम्मत नहीं कर सकता। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि आगामी बीएमसी चुनाव मराठी लोगों के लिए आखिरी चुनाव होगा। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा, 'दांव पर आपका अपना अस्तित्व लगा है।'

Image

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Maharashtra Local body poll: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव की तारीख से पहले राजनीतिक दलों के बीच सियासी बयानबाजी काफी तेज हो गई है। मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए सभी एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को उद्धव ठाकरे एवं राज ठाकरे पर निशाना साधा। फडणवीस ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव इन दोनों भाइयों के अस्तित्व की लड़ाई है, न कि मराठी मानुष की।

महाराष्ट्र का अभिन्न अंग है मुंबई-फडणवीस

फडणवीस ने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र का अभिन्न अंग है और कोई भी इसे अलग करने की हिम्मत नहीं कर सकता। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि आगामी बीएमसी चुनाव मराठी लोगों के लिए आखिरी चुनाव होगा। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा, 'दांव पर आपका अपना अस्तित्व लगा है।' मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में महायुति की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'यह मुंबई और मराठी लोगों के लिए आखिरी चुनाव नहीं है; आपका अपना अस्तित्व दांव पर है।'

'महाराष्ट्र में केवल मराठी ही अनिवार्य भाषा'

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महाराष्ट्र में केवल मराठी ही अनिवार्य भाषा है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'त्रि-भाषा नीति के अंतर्गत कोई भी अपनी पसंद की भाषा को सीख सकता है, लेकिन महाराष्ट्र में मराठी एक अनिवार्य भाषा है।' फडणवीस ने विश्वास जताया कि मुंबई महानगरपालिका पर महायुति का झंडा फहराएगा। इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के पुराने वीडियो भी दिखाए, जिनमें वे एक-दूसरे पर कटाक्ष करते नजर आ रहे थे।

उद्धव-राज के पुराने वीडियो दिखाए

मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री ने उद्धव और राज ठाकरे के पुराने वीडियो दिखाए, जिसमें लगभग 20 साल बाद हाथ मिलाने वाले ये दोनों भाई एक-दूसरे पर कटाक्ष करते नजर आ रहे थे. राज ठाकरे की ‘मराठी मानुष का आखिरी चुनाव’ वाली टिप्पणी पर फडणवीस ने कहा कि यहां दांव पर आपका अपना अस्तित्व लगा है.

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article