Gurmeet Ram Rahim furlough: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और दुष्कर्म मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह ने 21 दिन की फरलो के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।उच्च न्यायालय ने फरवरी में हरियाणा सरकार से कहा था कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को उसकी अनुमति के बिना और परोल नहीं दी जाए।
राम रहीम ने उच्च न्यायालय से 'हरियाणा सदाचारी बन्दी (अस्थाई रिहाई) अधिनियम, 2022' के तहत फरलो के लिए आवेदन पर विचार और निर्णय करने का अनुरोध किया।गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहा है और इस समय रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है।
उसे 19 जनवरी को 50 दिन की परोल दी गई थी। राम रहीम ने अपनी नई याचिका में कई कल्याणकारी गतिविधियों का उल्लेख किया है जो डेरा द्वारा संचालित की जाती हैं और जिनके लिए प्रेरक अभियान चलाना आवश्यक है।
