अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पहले अश्वेत अध्यक्ष, रेस में सबसे आगे डेमोक्रेट नेता हकीम जेफ्रीज

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीतकर बहुमत हासिल करने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज सदन के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। ऐसा होने पर वह देश के पहले अश्वेत स्पीकर होंगे।

अमेरिका में हुए हालिया मध्यवधि चुनावों के नतीजों ने देश के राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव ला दिया है। रिपब्लिकन पार्टी को करारी शिकस्त देते हुए निचले सदन यानी 'प्रतिनिधि सभा' (House of Representatives) में बहुमत हासिल करने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख नेता हकीम जेफ्रीज सदन के नए अध्यक्ष (Speaker) बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। यदि वह निर्वाचित होते हैं, तो अमेरिकी इतिहास में इस शक्तिशाली पद पर आसीन होने वाले वह पहले अश्वेत नेता होंगे।

Democrat Hakeem Jeffries

डेमोक्रेट नेता हकीम जेफ्रीज बन सकते हैं अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पहले अश्वेत अध्यक्ष (फोटो- AP)

3 जनवरी से शुरू होगा संसद सत्र, रचा जाएगा इतिहास

अमेरिकी संसद 'कांग्रेस' का नया सत्र 3 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। ब्रुकलिन में जन्मे 56 वर्षीय हकीम जेफ्रीज को डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यदि वह चुनाव जीतते हैं, तो यह अमेरिकी राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

End of Feed