Delhi Red Fort Blast: घटनास्थल जाकर अमित शाह ने ली जानकारी।(फोटो सोर्स: ANI)
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ। इस कार धमाके में 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 24 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। सभी एजेंसियां, FSL, NIA, इस घटना की जांच कर रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच एजेसी अधिकारियों से बातचीत की। वहीं, पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने सारी जानकारी अमित शाह को दी। इसके बाद वो घायलों से मुलाकात करने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे।
दिल्ली में हुए कार धमाके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए घटना पर शोक प्रकट करते हुए लिखा, "आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।
इससे पहले घटना पर चिंता जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "दिल्ली पुलिस के कमिशन्र सतीश गोलचा ने मुझे घटना से जुड़ी सारी जानकारी दी है।आई 20 गाड़ी में ब्लास्ट हुआ है। आसपास की वजह से कई लोग घायल हुए। कुछ लोग हताहत भी हुए हैं। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही दिल्ली क्राइम ब्रांच, स्पेशल ब्रांच, FSL, NIA की टीमें जांच कर रही है।"
अमित शाह ने आगे कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। हम सभी संभवनाओं की तलाश कर रहे हैं। जो भी नतीजे सामने आएंगे, वो मैं आपको बताऊंगा।
धमाके की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर, सतीश गोलचा ने कहा कि आज करीब 6 बजकर 52 मिनट पर स्लो मूविंग गाड़ी में धमाका हुआ। इस धमाके की वजह से आस-पास गाड़ियां क्षितग्रस्त हुई। हम इस हमले की जांच कर रहे हैं। इस घटना में कुछ लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह को सारी जानकारी दी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। धमाके की वजह से दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं। वहीं, मेट्रो स्टेशन गेट में लगे शीशे के दरवाजे भी टूट गए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।