देश

Operation Sheesh Mahal मामले में बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2023, 04:55 PM IST

Operation Sheesh Mahal: बीते 15 से 16 मई दरम्यानी रात ढाई से तीन बजे के बीच की दिल्ली सचिवालय की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। इस फुटेज को टाइम्स नाऊ नवभारत पर सबसे पहले दिखाया गया था। इसमें कुछ लोग सचिवालय से कुछ फाइलें एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाते हुए दिखाई दिए थे।

Operation Sheesh Mahal: टाइम्स नाउ नवभारत के ऑपरेशन शीश महल खुलासे मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस में फाइल गायब होने से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें, विजिलेंस सचिव ने शीशमहल की फाइलें गायब होने का आरोप लगाया है और इस मामले केस भी दर्ज करवाया है।

बीते 15 से 16 मई दरम्यानी रात ढाई से तीन बजे के बीच की दिल्ली सचिवालय की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। इस फुटेज को टाइम्स नाउ नवभारत पर सबसे पहले दिखाया गया था। इसमें कुछ लोग सचिवायल से कुछ फाइलें एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाते हुए दिखाई दिए थे। आरोप है कि ये फाइलें ऑपरेशन शीश महल से जुड़ी हो सकती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article