देश

दिल्ली कोचिंग सेंटर मामला: 40 घंटे बाद भी नहीं मिली रिपोर्ट, अब 10 बजे तक का टाइम...आतिशी ने मुख्य सचिव को दिया अल्टीमेटम

Delhi Coaching Centre News: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, मैंने शनिवार (27 जुलाई) को रात 11:20 बजे राजेंद्र नगर इलाके में तीन आईएएस अभ्यर्थियों की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने के निर्देश दिए थे। मजिस्ट्रेट समिति को 24 घंटे में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी। मुझे घटना के बारे में मुख्य सचिव से अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट या जानकारी नहीं मिली है।

Image

Delhi minister Atishi

Photo : Twitter

Delhi Coaching Centre News: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग हादसे के करीब 40 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य सचिव ने सरकार में मंत्री आतिशी को जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। इसके बाद आतिशी ने मुख्य सचिव को आज रात 10 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। बता दें, हादसे के तुरंत बाद आतिशी ने मुख्य सचिव को 24 घंटे के अंदर जांच करके रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। आतिशी ने दावा किया है कि उन्हें कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है।

इसके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सोमवार को मुख्य सचिव नरेश कुमार को एक पत्र लिखकर राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर में हुई घटना के संबंध में मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट सौंपने में देरी की ओर ध्यान दिलाया और उन्हें रात 10 बजे तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, मैंने शनिवार (27 जुलाई) को रात 11:20 बजे राजेंद्र नगर इलाके में तीन आईएएस अभ्यर्थियों की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने के निर्देश दिए थे। मजिस्ट्रेट समिति को 24 घंटे में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी। हालांकि, मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि लगभग 40 घंटे बीत जाने के बावजूद, मुझे घटना के बारे में मुख्य सचिव से अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट या जानकारी नहीं मिली है।

किसी को बचाने की कोशिश कर रहे मुख्य सचिव

मंत्री आतिशी ने कहा कि या तो दिल्ली सरकार के अधिकारी इस त्रासदी की जांच के प्रति गंभीर नहीं हैं, या फिर वे किसी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुख्य सचिव को दोबारा निर्देश दिया जाता है कि वे आज (29 जुलाई) रात 10 बजे तक घटना की मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई का सुझाव दें, जिनकी लापरवाही के कारण यह दुखद घटना हुई है। किसी भी प्रकार की देरी से यह सवाल उठेगा कि क्या किसी अपराधी को बचाया जा रहा है।”

तीन छात्रों की हुई थी मौत

बता दें, शनिवार शाम भारी बारिश के बाद राव आईएएस स्टडी सर्कल कोचिंग संस्थान की इमारत के बेसमेंट में पानी भरने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई थी, जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के नेविन दाल्विन के रूप में हुई है। आतिशी की ओर से पत्र के बाद मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

परिसीमन बिल पर राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख बोले- इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा

परिसीमन बिल पर राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख बोले- इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं!  भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित