देश

Delhi-Ghaziabad-Meerut RapidX: महज 12 मिनट में सफर होगा पूरा, जानिए कब चलेगी ट्रेन, कैसी होंगी सुविधाएं

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 11, 2023, 01:51 PM IST

साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किलोमीटर के प्राथमिकता वाले हिस्से पर निर्माण लगभग पूरा हो गया है।

Image

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RapidX

Photo : PTI

Delhi-Ghaziabad-Meerut RapidX : भारत की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का बेसब्री से सभी को इंतजार है। ये रैपिडएक्स ट्रेनें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलेंगी। ताजा अपडेट के अनुसार, ये ट्रेन सेवाएं 5-10 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किलोमीटर के प्राथमिकता वाले हिस्से पर निर्माण लगभग पूरा हो गया है, और संचालन मई में शुरू होने की उम्मीद है।

ट्रेन में होंगी ये सुविधाएं

  • रैपिडएक्स ट्रेन में 6 कोच होंगे, पूरी तरह वातानुकूलित होंगे और 450 लोग यात्रा कर सकेंगे।
  • ट्रेन में शुरू में 6 स्टॉप होंगे, लेकिन जरूरी होने पर नौ स्टॉप बनाए जा सकते हैं।
  • इस ट्रेन के छह कोचों में से एक लग्जरी कोच होगा और दूसरा महिला यात्रियों के लिए होगा।
  • रैपिडएक्स ट्रेन यात्रियों को ऑनबोर्ड सुविधाओं में मदद करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रीमियम कोच में एक समर्पित अटेंडेंट होगा।
  • प्रीमियम कोच में कई आधुनिक सुविधाएं होंगी जैसे कुशन वाली रिक्लाइनिंग सीट, मोबाइल फोन और लैपटॉप के लिए चार्जिंग पोर्ट, लगेज रैक और मैगजीन होल्डर।

कब चलेगी ट्रेन

अधिकारियों के अनुसार, 2025 में पूरा कॉरिडोर जनता के लिए खुलने की उम्मीद है, लेकिन साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर का पहला खंड जल्द ही चालू हो जाएगा।

सफर में लगेगा कितना समय

प्राथमिकता वाले हिस्से पर परिचालन शुरू होने पर यात्री सिर्फ 12 मिनट में अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। हालांकि, पूरे कॉरिडोर के बनने के बाद, यात्रा का समय तीन घंटे से घटकर केवल 50 मिनट रह जाएगा।

इस खास रंग का होगा स्टेशन

अधिकारियों ने 28 अप्रैल को पीटीआई को बताया कि भारत की पहली क्षेत्रीय ट्रेन रैपिड एक्स (RAPIDX) के स्टेशन नीलो मोरपंखी रंग और बेज रंग के होंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मोरपंखी रंगों ने स्टेशन के बाहरी डिजाइन के रंगों के लिए प्रेरणा दी है। इस ट्रेन के प्रमुख खासियतों में से एक है इसकी गति, जिसे इसके स्टॉप की बाहरी छतों के जरिए दिखाया गया है, जो दोनों तरफ घुमावदार हैं।

मुख्य कैरिजवे पर प्रवेश करने और बाहर निकलने के बजाय सड़क के दोनों किनारों पर यात्रियों के लिए एक रास्ता बनाया जाएगा। स्टेशन के अंदर ग्लास लिफ्ट का निर्माण किया गया है ताकि आभास हो सके कि आसामान बड़ा, चमकदार और अधिक खुला है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article