देश

चुनाव प्रचार के लिए सिसोदिया को मिलेगी जमानत? कोर्ट ने ED-CBI से मांगा जवाब, 20 अप्रैल को सुनवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 03:15 PM IST

Manish Sisodia News: सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को बीते साल 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने 9 मार्च, 2023 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी की थी। तब से सिसोदिया जेल में ही हैं, उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की है।

Image

मनीष सिसोदिया की याचिका पर कोर्ट ने ईडी-सीबीआई से मांगा जवाब

Photo : Times Now Digital

Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने याचिका दायर कर अंतरिम जमानत की मांग की है। अब दिल्ली कोर्ट ने सिसोदिया की याचिका पर ईडी और सीबीआई से जवाब मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होनी है।

बता दें, सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को बीते साल 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने 9 मार्च, 2023 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी की थी। तब से सिसोदिया जेल में ही हैं, उन्होंने 28 फरवरी, 2023 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

मनीष सिसोदिया पर क्या है आरोप?

सीबीआई के साथ ही ईडी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं, लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया, लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया गया या कम कर दिया गया और लाइसेंस को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना बढ़ाया गया। जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया है कि लाभार्थियों ने आरोपियों को अवैध लाभ पहुंचाया और जांच से बचने के लिए उनके बहीखातों में गलत प्रविष्टियां कीं।

के.कविता पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

वहीं, कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को पांच दिन की हिरासत में देने का अनुरोध करने वाली केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका पर आदेश शुक्रवार को शाम तक के लिए सुरक्षित रख लिया। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के बाद से तिहाड़ जेल में हैं। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने इस याचिका पर कविता की ओर से पेश वकील के साथ ही सीबीआई की दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। सीबीआई ने अदालत को बताया कि कविता जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं और सवालों का जवाब देने से बच रही हैं। ईडी ने कविता को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article