मां का अपमान मत करो... PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल, रेखा गुप्ता सहित विपक्षी नेताओं ने दी नसीहत

इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की मां पर हुई कथित टिप्पणी और उस पर राहुल गांधी के हंसने को लेकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान हुई एक प्रस्तुति को लेकर उस पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर देश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस घटनाक्रम को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक तीखी पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी के आचरण को "शर्मनाक और निंदनीय" करार दिया है।

Rahul Gandhi Indore Speech

मां का जिक्र आने पर भड़की भाजपा

रेखा गुप्ता का बड़ा हमला: 'मां का सम्मान हमारे संस्कारों का विषय'

रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद, विरोध और तीखे प्रहार हो सकते हैं, लेकिन किसी की दिवंगत माताजी पर अमर्यादित टिप्पणी करना और उस पर उपहास उड़ाना भारतीय समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा: "मां के अपमान पर हंसकर राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक संस्कार पूरे देश के सामने रख दिए हैं। कांग्रेस का ये राजकुमार मानसिक दिवालियापन का शिकार हो चुका है- ये एक बार फिर इसी ने खुद पूरे देश को बता दिया है।

End of Feed