देश

दिल्ली ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर और UP में NIA की छापेमारी; बरामद हुए ये खतरनाक सामान

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली कार बम ब्लास्ट मामले में जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान आरोपी और संदिग्धों के ठिकानों से डिजिटल उपकरण और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद हुई। इससे पहले हरियाणा के फर्रुखाबाद में भी प्रमुख आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ली गई थी, जिसमें नकद, विदेशी मुद्रा और सोना बरामद हुआ।

Image

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी की।(फोटो सोर्स: pti)

Photo : PTI

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली कार बम ब्लास्ट मामले में अपनी जांच के तहत सोमवार को जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी और संदिग्धों के ठिकानों से विभिन्न डिजिटल उपकरण और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की गई। जम्मू-कश्मीर के शोपियां, कुलगाम, पुलवामा और अवंतिपोरा जिलों में कुल आठ स्थानों और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक स्थान पर तलाशी ली गई।

इससे पहले 26 और 27 नवंबर को NIA ने प्रमुख आरोपियों डॉ.मुझम्मिल शकील गनी और डॉ. शाहीन सईद के फर्रुखाबाद (हरियाणा) स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर और अन्य ठिकानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकद, विदेशी मुद्रा, सोना और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद हुई, जिन्हें बम धमाके की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए गहन जांच के लिए रखा गया है।

इस मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार

एनआईए ने अब तक इस मामले में सात मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पूछताछ के दौरान विभिन्न साजिशों और हिंसा में शामिल अन्य संदिग्धों तक पहुंचने के लिए जांच जारी रखी है। यह कार्रवाई 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए भयानक आतंकवादी हमले के संदर्भ में की जा रही है, जिसमें 11 लोग मारे गए और कई घायल हुए थे।

एनआईए विभिन्न राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर आतंकवादी मॉड्यूल के सभी सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयासों को लगातार आगे बढ़ा रही है। एजेंसी का कहना है कि जांच में बरामद सामग्री और डिजिटल सबूत साजिश का नेटवर्क उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!