देश

यात्री से मारपीट करने वाले पायलट पर एक्शन, AI एक्सप्रेस ने कारण बताओ नोटिस किया जारी; जांच की तैयारी

Delhi Airport Incident: एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने एक ऑफ ड्यूटी पायलट द्वारा एक यात्री पर हमला करने की घटना की जांच के लिए एक बाहरी समिति का गठन करेगी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने शुक्रवार को हुई इस घटना के तत्काल बाद आरोपी पायलट को निलंबित कर दिया। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि आरोपी पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Image

यात्री से मारपीट करने वाले पायलट पर एक्शन (फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Delhi Airport Incident: एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने एक ऑफ ड्यूटी पायलट द्वारा एक यात्री पर हमला करने की घटना की जांच के लिए एक बाहरी समिति का गठन करेगी। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

पायलट निलंबित

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने शुक्रवार को हुई इस घटना के तत्काल बाद आरोपी पायलट को निलंबित कर दिया। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि आरोपी पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्यवाही श्रम कानूनों के तहत की जा रही है, क्योंकि एक पायलट श्रमिक श्रेणी के अंतर्गत आता है। सूत्रों ने कहा कि घटना की जांच के लिए अगले सप्ताह एक बाहरी जांच समिति का गठन किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

यात्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपने साथ हुई घटना को साझा किया था, जिसमें झगड़े के बाद उसके चेहरे पर खून दिख रहा था। उसने पायलट की भी एक तस्वीर साझा की। यह घटना शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (T1) पर हुई। यात्री अंकित दीवान ने बताया था कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल ने कथिततौर पर दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर उनके साथ मारपीट की। दीवान ने कहा था कि उनकी सात वर्षीय बेटी ने मारपीट की घटना देखी और वह अभी भी सदमे में है और डरी हुई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!