What is Sky Dining: देहरादून और मसूरी रोड के बीच आजकल स्काई डाइनिंग की चर्चा जोरों पर है। नए साल (New Year) के मद्देनजर होटल व्यावसायी ने इस बार पर्यटकों के लिए एक ऐसे खास Dinner का आयोजन किया है जिसमें ज़मीन और आसमान के बीच क्रेन के द्वारा Dining Table की व्यवस्था की गई है। लिफ़्ट करके पर्यटकों को lunch और dinner कराने की व्यवस्था कराई गई है जो आजकल काफ़ी चर्चा में है। यह रेस्टोरेंट जिस कंपनी का है वो पुणे बेस्ड कंपनी है। इसमें क्रेन के माध्यम से ऊपर डेढ़ सौ फीट ऊपर 34 मिनट तक हवा में लिफ्ट किया जाता है जहां टेबल होती हैं और यह ऊपर रोटेसन में घूमता है। सुरक्षा की दृष्टि से भी यहां व्यापक इंतजाम किए हैं। यह उत्तराखं का पहला स्काई डाइंग रेस्टोरेंट है।
कैसा होता है स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट
इस तरह के रेस्टोरेंट भारत के कई शहरों में हैं। स्काई डाइनिंग एक अनूठी रेस्तरां अवधारणा है जो खुले आसमान में सुंदर और रोमांचकारी भोजन अनुभव प्रदान करती है। ऐपेटाइज़र, लंच, डिनर, गेम्स, इवेंट्स, एंटरटेनमेंट, प्रेस कॉन्फ्रेंस, टेबल राउंड, रोड शो या टॉक शो, टेबल के चारों ओर कल्पना करने योग्य कुछ भी, आप इसे "आकाश में" कर सकते हैं, वो भी जमीन से 150 फीट ऊपर! यह हर जगह पर आकर्षण का केंद्र है। दिल्ली से सटे नोएडा में भी इसी तरह का रेस्टोरेंट है।
प्लेन में रेस्टोरेंट
इसी तरह एक रेस्टोरेंट हरिद्वार देहरादून हाईवे पर मोहकमपुर फाटके का पास भी है जहां विमान के अंदर रेस्टोरेंट बनाया गया है जो 120 मीटर लंबा है। इसमें भी आपको किसी जहाज में सफर करने जैसी फीलिंग आएंगी। देहरादून के ही दो लोगों ने इसे खोला है। सबसे बड़ी बात इसके चार्जेट भी काफी नॉर्मल हैं। इसमें हवाई जहाज वाली तमाम सुविधाए उपलब्ध हैं।
