देश

दीपिका सुसाइड केस : शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

दीपिका की बाईं कोहनी जोड़ पर लगभग 9 सेमी × 6 सेमी आकार की चोट/नील पाई गई। इसके अलावा बाएं हाथ पर लगभग 8 सेमी × 5 सेमी आकार की चोट पाई गई। यही नहीं, दाहिनी जांघ पर लगभग 38 सेमी × 14 सेमी आकार का नीला दबाव चिन्ह पाया गया।

Image

ग्रेटर नोएडा में 17 मई को हुई घटना।

Dipika case : दीपिका नगर केस में नई जानकारी सामने आई है। दीपिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। उसके चेहरे पर लगभग 12 सेमी × 9 सेमी आकार की सूजन/नील पाई गई है। बाईं कोहनी जोड़ पर लगभग 9 सेमी × 6 सेमी आकार की चोट/नील पाई गई। इसके अलावा बाएं हाथ पर लगभग 8 सेमी × 5 सेमी आकार की चोट पाई गई। यही नहीं, दाहिनी जांघ पर लगभग 38 सेमी × 14 सेमी आकार का नीला दबाव चिन्ह पाया गया।

शरीर पर बाहरी चोट के निशान

  • दीपिका के बाएं घुटने के जोड़ पर लगभग 4 सेमी × 1.5 सेमी आकार का हड्डी तक गहरा घाव पाया गया
  • कमर/पेट के निचले हिस्से में लगभग 1.5 सेमी × 1 सेमी आकार का घाव पाया गया
  • दाहिने इलियक क्रेस्ट के ऊपर लगभग 25 सेमी × 22 सेमी आकार का गोलाकार चोट पाया गया
  • दाहिने हाथ के चारों ओर गोलाकार चोट के निशान पाए गए
  • बाएं कान से रक्तस्राव मिला
  • चेस्ट और पेट के बाईं ओर गहरे दबाव/घर्षण के निशान पाए गए

शरीर के आंतरिक चोट

  • मस्तिष्क के मध्य एवं बाईं ओर हेमेटोमा (रक्त का थक्का) पाया गया
  • तिल्ली (Spleen) फटी हुई पाई गई
  • बाईं किडनी पीली अवस्था में पाई गई
  • हृदय के चैम्बर खाली पाए गए
  • शरीर के विभिन्न भागों में रक्तस्राव (ब्लीडिंग) पाया गया

विसरा संबंधी विवरण

विसरा सुरक्षित कर परीक्षण हेतु भेजा गया

विषैले पदार्थ की जांच के लिए विसरा संरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया,

निष्कर्ष

शरीर पर अनेक गंभीर बाहरी और आंतरिक चोटें पाई गई, विशेष रूप से मस्तिष्क में हेमेटोमा तथा तिल्ली फटना गंभीर आघात की ओर संकेत करता है।

क्या हुआ थाा

रिपोर्टों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में जलपुरा गांव की निवासी एक महिला ने 17 मई की रात छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से दहेज उत्पीड़न सह रही थी, लेकिन रविवार रात उसका सब्र जवाब दे गया। मृतक महिला की पहचान दीपिका पुत्री संजय, निवासी कुड़ी खेड़ा, थाना बादलपुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दीपिका की शादी 14 महीने पहले ही जलपुरा निवासी ऋतिक से हुई थी। पुलिस ने बताया कि रविवार रात दीपिका ने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर घर की छत से छलांग लगा दी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article