देश

तूफानी हवाओं के साथ चक्रवात रेमल ने बंगाल में दी दस्तक; घरों की छतें और बिजली के खंभे उखड़े, 135 किमी की रफ्तार से मचा रहा तांडव

Cyclone Remal Live Updates: 'रेमल' के आने के बाद कोलकाता में भारी बारिश और तेज हवाएं जारी हैं। चक्रवात के मद्देनजर पुलिस का विशेष एकीकृत नियंत्रण कक्ष स्थिति की निगरानी कर रहा है। रेमल ने नाजुक घरों को तहस-नहस कर दिया, पेड़ों को उखाड़ दिया और बिजली के खंभों को गिरा दिया। हवा की तीव्रता 110 से 120 किमी प्रति घंटे थी, जो 135 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।

Image

135 किमी की रफ्तार से रेमल मचा रहा तांडव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Cyclone Remal: भीषण चक्रवाती तूफान 'रेमल' के आने के बाद कोलकाता में भारी बारिश और तेज हवाएं जारी हैं। कोलकाता नगर पालिका टीम और कोलकाता पुलिस आपदा प्रबंधन टीम शहर के अलीपुर इलाके में उखड़े पेड़ों को हटाने में लगी हुई है। देर रात की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बारिश जारी रहने के कारण मजदूर सड़कें साफ करने की कोशिश कर रहे हैं। साउथ कोलकाता के डीसी प्रियब्रत रॉय ने कहा कि हमें जानकारी मिल रही है कि कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं, उन इलाकों में कोलकाता नगर पालिका टीम, कोलकाता पुलिस आपदा प्रबंधन टीम पहुंच गई है और काम चल रहा है। उखड़े हुए पेड़ों को जल्द ही काटकर हटा दिया जाएगा ताकि सड़कें खोली जा सकें।

Remal

Remal

चक्रवात के मद्देनजर पुलिस का विशेष एकीकृत नियंत्रण कक्ष स्थिति की निगरानी कर रहा है। रेमल ने नाजुक घरों को तहस-नहस कर दिया, पेड़ों को उखाड़ दिया और बिजली के खंभों को गिरा दिया। हवा की तीव्रता 110 से 120 किमी प्रति घंटे थी, जो 135 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। राजभवन के बाहर से ली गई तस्वीरों में राजधानी में भारी बारिश और तेज हवाएं दिखाई दे रही हैं।

Remal

Remal

रात 12:30 बजे तक चली लैंडफॉल प्रक्रिया

चक्रवाती तूफान के आने के बारे में बात करते हुए, आईएमडी कोलकाता के पूर्वी क्षेत्र प्रमुख सोमनाथ दत्ता ने कहा कि बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल तट पर रात 8:30 बजे लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हुई। रात 10:30 बजे के अवलोकन के अनुसार, यह दर्शाता है कि लैंडफॉल प्रक्रिया जारी है...रात 12:30 बजे तक लैंडफॉल प्रक्रिया पूरी हो गई।

Cyclone Remal

Cyclone Remal

आसन्न लैंडफॉल से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर चक्रवात " रेमल की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री को बताया गया कि राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति पश्चिम बंगाल सरकार के साथ नियमित संपर्क में है। सभी मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे बंगाल की दक्षिणी खाड़ी और अंडमान सागर में न जाएं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!