LIVE

Cyclone Montha Live Updates: चक्रवाती तूफान 'मोंथा' पड़ा कमजोर, आंध्र के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं, फसलें तबाह

Cyclone Montha live updates: चक्रवात मोंथा 28 अक्तूबर मंगलवार शाम तक आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों से टकराया और एक गंभीर चक्रवात में बदल गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोंथा' तटीय आंध्र प्रदेश में कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और अगले छह घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान की तीव्रता बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश पर गंभीर चक्रवाती तूफान "मोंथा" पिछले छह घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया, एक चक्रवाती तूफान में कमजोर हो गया और आज, 29 अक्टूबर 2025 को 0230 बजे नरसापुर (आंध्र प्रदेश) से लगभग 20 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 50 किमी उत्तर-पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 90 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 230 किमी दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर (ओडिशा) से 470 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था।

Cyclone Montha Live Updates: चक्रवाती तूफान 'मोंथा' पड़ा कमजोर, आंध्र के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं, फसलें तबाह

Cyclone Montha Live Updates: चक्रवाती तूफान 'मोंथा' पड़ा कमजोर, आंध्र के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं, फसलें तबाह

  • आंध्र के कई तटीय इलाकों को खाली कराया गया और अलर्ट जारी
  • आंध्र प्रदेश के अधिकांश जिलों में अत्यधिक भारी बारिश और तेज हवाएं
  • तूफान का आम जनजीवन पर असर, कई ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित

OCT 29, 2025 13:35 IST

पत्थरों से रास्ते हुए ब्लॉक

गजपति जिले के अनाका ग्राम पंचायत से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पास की पहाड़ियों से बड़े-बड़े पत्थर गिरे, जिससे पांच गांवों की सड़कें अवरुद्ध हो गईं। स्थानीय पंचायत पदाधिकारी बालकृष्ण मलिक ने बताया, इस जगह को पहले भूस्खलन-प्रवण क्षेत्र के रूप में पहचाना गया था। इसलिए सड़कों से पत्थरों को जल्द से जल्द हटाने के लिए व्यवस्था की गई है। गजपति के काशीनगर ब्लॉक की परतोदा पंचायत में लिंगा-बारभा मार्ग पर भी भूस्खलन की सूचना मिली है। रायगढ़ जिले के गुनुपुर, गुदारी और रामनागुड़ा इलाकों में भी पेड़ उखड़ गए।
OCT 29, 2025 12:15 IST

अमलापुरम, आंध्र प्रदेश: मोंथा के कारण पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों द्वारा मरम्मत कार्य जारी है। तूफान तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 3 घंटों में गहरे दबाव के क्षेत्र में और उसके बाद के 6 घंटों में कमजोर होकर दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है: IMD

OCT 29, 2025 12:06 IST

अधिकतर जगहों पर बारिश, कई जगह भारी नुकसान

मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश और यनम में अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। विभाग ने इसी अवधि के दौरान अलग-अलग जगहों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक की अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में ‘मोंथा’ के कारण तटीय और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे भूस्खलन की घटनाएं घटीं, मकानों को नुकसान पहुंचा तथा पेड़ उखड़ गए। दक्षिणी ओडिशा के आठ जिलों-मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति, गंजम, कंधमाल, कालाहांडी और नवरंगपुर से नुकसान की प्रारंभिक खबरें प्राप्त हुई हैं। हालांकि, क्षेत्र के कुल 15 जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
OCT 29, 2025 11:16 IST

चक्रवात मोंथा पर आईएमडी वैज्ञानिक एस. करुणासागर ने कहा, मध्य बंगाल के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और यह कल आंध्र प्रदेश के तट को पार कर गया... यह मध्य रात्रि के लगभग 11.30 से 12.30 बजे के बीच पार हुआ और आगे यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और यह 2.30 बजे तक चक्रवाती तूफान में कमजोर हो गया... यह तेलंगाना क्षेत्र में भी प्रवेश करेगा।

OCT 29, 2025 11:11 IST

सोमवार और मंगलवार को कुल 120 ट्रेन रद्द

एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय रेलवे ने मंगलवार को पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के वाल्टेयर डिवीजन में कई ट्रेन को या तो रद्द कर दिया, या फिर उनके मार्ग में परिवर्तन किया या उनका समय पुनर्निर्धारित किया। उन्होंने बताया कि इसी तरह दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) क्षेत्र ने सोमवार और मंगलवार को कुल 120 ट्रेन रद्द कीं।
OCT 29, 2025 09:49 IST

आंध्र में फसलों को भारी नुकसान

OCT 29, 2025 09:38 IST

38,000 हेक्टेयर में लगी फसलें नष्ट

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कोनासीमा जिले के मकानगुडेम गांव में तूफान के कारण ताड़ का पेड़ उखड़कर एक महिला के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। चक्रवात के प्रभाव से आंध्र प्रदेश में 38,000 हेक्टेयर में लगी फसलें नष्ट हो गईं और 1.38 लाख हेक्टेयर बागान को भी भारी नुकसान पहुंचा। लगभग 76,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया, जबकि सरकार ने विभिन्न जगहों पर 219 चिकित्सा शिविरों की व्यवस्था की। चक्रवात को ध्यान में रखते हुए 865 टन पशु चारे का भी इंतजाम किया गया है।
OCT 29, 2025 08:04 IST

चक्रवात मोंथा के बाद गंजम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर तेज हवाएं चल रही हैं।

OCT 29, 2025 08:01 IST

चक्रवाती तूफान 'मोंथा' पड़ा कमजोर

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोंथा' तटीय आंध्र प्रदेश में कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और अगले छह घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान की तीव्रता बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश पर गंभीर चक्रवाती तूफान "मोंथा" पिछले छह घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया, एक चक्रवाती तूफान में कमजोर हो गया और आज, 29 अक्टूबर 2025 को 0230 बजे नरसापुर (आंध्र प्रदेश) से लगभग 20 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 50 किमी उत्तर-पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 90 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 230 किमी दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर (ओडिशा) से 470 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था।
OCT 28, 2025 21:17 IST

चक्रवात मोंथा की वजह से मौसम में बदलाव के कारण खोरधा ज़िले में चिल्का झील में हलचल

OCT 28, 2025 21:14 IST

मोंथा मछलीपट्टनम और कालींगपट्टनम के बीच, काकिनाडा के आसपास तट से टकरा रहा

मोंथा इस समय मछलीपट्टनम और कालींगपट्टनम के बीच, काकिनाडा (Kakinada) के आसपास तट से टकरा रहा है
OCT 28, 2025 21:14 IST

चक्रवात ‘मोंथा’ का लैंडफॉल प्रोसेस शुरू



चक्रवात ‘मोंथा’ का लैंडफॉल प्रोसेस अब शुरू हो गया है, मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान अगले 3 से 4 घंटे में पूरी तरह तट को पार करेगा।
OCT 28, 2025 21:15 IST

आंध्र में 7 जिलों में रात में वाहन आवाजाही पर रोक, नाइट कर्फ्यू लागू



चक्रवात ‘मोंथा’ के बढ़ते असर को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने मंगलवार रात सात जिलों में वाहन आवाजाही पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया है, सरकार ने शाम 8:30 बजे से लेकर बुधवार सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है
OCT 28, 2025 19:12 IST

साइक्लोन मोंथा 28 अक्टूबर की शाम/रात को काकीनाडा के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा

OCT 28, 2025 19:08 IST

चेन्नई के बाहरी इलाके में पूनमल्ली के पास पारिवक्कम में भारी बारिश से रिहायशी इलाकों में भर गया पानी

OCT 28, 2025 19:02 IST

मोंथा के मंगलवार आधी रात के आसपास तट से टकराने की संभावना को देखते हुए बनाए गए हैं 800 से ज़्यादा राहत केंद्र

OCT 28, 2025 19:00 IST

"साइक्लोन मोंथा काकीनाडा तट से टकराने वाला है"

विशाखापत्तनम साइक्लोन वार्निंग सेंटर (IMD) के डिप्टी डायरेक्टर का कहना है कि साइक्लोन मोंथा काकीनाडा तट से टकराने वाला है। IMD ने काकीनाडा पोर्ट के लिए 10वें नंबर की रेड वार्निंग जारी की है। बाकी पोर्ट्स, जैसे विशाखापत्तनम, गंगावरम और मछलीपट्टनम के लिए 9वें नंबर की वार्निंग जारी की गई है।
OCT 28, 2025 17:17 IST

साइक्लोन मोंथा के आज शाम/रात में काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार करने की उम्मीद

OCT 28, 2025 16:42 IST

साइक्लोन मोंथा की वजह से राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश; बूंदी में 130 mm बारिश हुई

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जिसमें बूंदी जिले के नैनवा में मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में सबसे ज़्यादा 130 mm बारिश दर्ज की गई।उदयपुर, कोटा और आस-पास के जिलों में आज और भारी बारिश होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अजमेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर डिवीजनों के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश तट के पास एक गंभीर चक्रवाती तूफान बना हुआ है।
OCT 28, 2025 16:41 IST

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में बंदरगाहों के लिए तूफान की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने मंगलवार को चक्रवात ‘मोंथा’ के आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने के मद्देनजर तमिलनाडु के बंदरगाहों के लिए तूफान की चेतावनी जारी की। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) की निदेशक बी. अमुधा ने कहा, हमने चेन्नई, एन्नोर और कट्टुपल्ली में बंदरगाहों के अधिकारियों को स्थानीय चेतावनी सिग्नल संख्या-4 फहराने के लिए सूचित किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि सिग्नल संख्या-2 की दूरस्थ चेतावनी कुड्डालोर और नागपट्टिनम बंदरगाहों के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईकल बंदरगाहों को भी जारी की गई। निदेशक ने कहा, यह चेतावनी तब जारी की जाती है जब समुद्र में चक्रवात आता है और बंदरगाह पर तेज हवाएं चलने की संभावना होती है। यह जहाजों और बंदरगाहों के लिए चेतावनी है ताकि वे अचानक आने वाली तेज हवाओं के विरुद्ध एहतियाती कदम उठाएं और नुकसान को रोकें। चक्रवात ‘मोंथा’ के भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने पर तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में मंगलवार को भारी बारिश होने की आशंका है। तिरुवल्लूर जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार, मंगलवार सुबह छह बजे तक पिछले 24 घंटों में तिरुवल्लूर के पोन्नेरी और अवादी में क्रमशः 72 मिलीमीटर और 62 मिलीमीटर बारिश हुई। तिरुवल्लूर के जिला कलेक्टर एम प्रताप ने भारी बारिश की आशंका के चलते मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, चेंगलपट्टू, चेन्नई, कांचीपुरम, रानीपेट, तिरुवल्लूर, तिरुवन्नामलाई, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, विल्लुपुरम, तेनकासी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और कन्याकुमारी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।